जिला यादव महासभा सिवनी के अध्यक्ष अरुण यादव ने विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि महासभा द्वारा 6 दिवसीय श्री कृष्ण जन्मोत्सव समारोह का कार्यक्रम पानी टंकी के पास, शहीद वार्ड सिवनी में आयोजित किया गया है जिसमें दिनांक 31 अगस्त को कार्यक्रम स्थल पानी टंकी के पास शहीद वार्ड सिवनी से भगवान श्री कृष्ण की शोभायात्रा दोपहर 2 बजे प्रारंभ होगी,कार्यक्रम स्थल से शोभा यात्रा प्रारंभ होकर कटंगी रोड, शुक्रवारी, नेहरू रोड, नगर पालिका चौक, शंकर मढ़िया, महावीर मढ़िया होते हुए मठ मंदिर तालाब में शोभा यात्रा का समापन होगा।
जिला यादव महासभा ने सभी महानुभाव को उक्त धार्मिक यात्रा में सहदय आमंत्रित किया है,जिला यादव महासभा अध्यक्ष ने बताया कि शोभा यात्रा में जिले के जनप्रतिनिधि भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे , विधायक दिनेश राय मुनमुन , राकेश पाल पूर्व विधायक केवलारी, जिला कांग्रेस कमेटी के जिला संगठन मंत्री पंकज शर्मा पूर्व सांसद श्रीमति नीता पटेरिया , पूर्व विधायक नरेश दिवाकर , जिला महामंत्री अजय डागोरिया , पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजा त्रिवेदी , मोहन चंदेल ,राजा बघेल ,पूर्व मंडी अध्यक्ष पदम सनोडीया मोहन चंदेल प्रेम तिवारी शामिल होंगे
भगवान श्री कृष्ण की शोभायात्र आज दोपहर 2 बजे – अरुण यादव
आपकी राय
Loading ...