Home Uncategorized नवाचारी गतिविधियों से मतदाताओं को कर रहे जागरूक –

नवाचारी गतिविधियों से मतदाताओं को कर रहे जागरूक –

0

मतदाताओं को जागरूक करने के लिए शासकीय महाविद्यालय कुरई की ईएलसी क्लब व राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े छात्र छात्राओं के द्वारा अभिनव प्रयास किया जा रहे हैं। इसी तारतम्य में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा वंदना दर्शनिया ने स्क्रॉल कार्ड बनाकर मतदाताओं से मतदान करने की अपील की। यह नवाचार मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। स्क्रॉल कार्ड में टोल फ्री नंबर 1950 का उल्लेख भी किया गया है।  छात्रा वंदना ने बताया कि स्क्रॉल कार्ड  कागज का एक लुढका हुआ टूटा एक स्क्रॉल है। यदि आप कागज के एक टुकड़े पर संदेश लिखते हैं, इस रोल करते हैं, और रिबन से बांधते हैं तो इसे स्क्रॉल कहते हैं। इसे बनाने में कलर पेपर ,पेन ,व्हाइट पेपर का प्रयोग किया गया हैं। इस स्क्रॉल कार्ड को वंदना ने सबसे पहले ईएलसी क्लब प्रभारी प्रोफेसर पंकज गहरवार को भेंट कर मतदान करने की अपील की। ईएलसी क्लब से जुड़े विद्यार्थी इसे मतदाताओं को बांटकर निष्पक्ष, निर्भीक एवं स्वतंत्र मतदान हेतु प्रेरित कर रहे हैं। वंदना दर्शनीय ने स्वप्रेरित होकर स्क्रॉल कार्ड तैयार किया। वंदना के इस मतदाता जागरूकता अभियान में करीना,कीर्ति,राजकली,रानी हरिनखेड़े, प्राची,शिवम शिव,प्रवीणा नायक सहयोग कर रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here