Home सिवनीं न्यूज़ सशस्त्र बल वेटरन्स दिवस एवं त्रैमासिक सैनिक सम्मेलन कार्यक्रम संपन्न

सशस्त्र बल वेटरन्स दिवस एवं त्रैमासिक सैनिक सम्मेलन कार्यक्रम संपन्न

0
सशस्त्र बल वेटरन्स दिवस एवं त्रैमासिक सैनिक सम्मेलन कार्यक्रम संपन्न

सुरेश कुमार वाल्मीकि सहित अन्य भूतपूर्व सैनिक हुए सम्मनित
रविवार 14 जनवरी को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपर कलेक्टर सुश्री सुनिता खण्डायत की अध्यक्षता में सशस्त्र बल वेटरन्स दिवस एवं त्रैमासिक सैनिक सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल अमरेन्द्र कुमार दास (से०नि०), कल्याण संयोजक श्री नंदश्याम सिंह चौहान एवं जिला सैनिक कार्यालय के समस्त कर्मचारी तथा जिले के भूतपूर्व सैनिक एवं उनके आश्रितों की उपस्थिति रहीं।
कार्यक्रम में सशस्त्र बल के वेटरन्स एवं द्वतीय विश्व युद्ध के भूतपूर्व सैनिकों की विधवाओं को अपर कलेक्टर सुश्री सुनिता खण्डायत द्वारा सॉल-श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि सशस्त्र बल वयोवृद्ध दिवस हर साल 14 जनवरी को मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन 1953 में भारतीय सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ फील्ड मार्शल केएम करियप्पा ने औपचारिक रूप से 1947 के युद्ध में सेना को जीत दिलाई थी।
कार्यक्रम के अंत में त्रिमासिक सैनिक सम्मेलन कार्यक्रम अन्तर्गत पूर्व सैनिकों एवं आश्रितों को शासन द्वारा मिलने वाली सुविधाओं और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पूर्व सैनिकों एवं आश्रितों से उनकी समस्या निदान संबंधी आवेदन प्राप्त किए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here