Home सिवनीं न्यूज़ सरकारी नौकर कैसी तुम्हारी ईमानदारी

सरकारी नौकर कैसी तुम्हारी ईमानदारी

0
सरकारी नौकर कैसी तुम्हारी ईमानदारी

औरत का सहारा लेकर चला रहे लूटने की दुकानदारी

रवि मुरकुटे और आनंद साहू अपनी पत्नी की आड़ लेकर गरीब महिलाओं का मुंह पोछकर ,शासन को चुना लगाने की कर रहे कोशिस

पैसा कमाने की लालसा कुछ लोगों में इतनी तीव्र हो गई है कि वह यह भी नहीं सोच रहे कि गरीब गुरबा का हिस्सा मारकर अमीर नहीं बना जा सकता,गरीब महिलाओं का मुंह पोछने में सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ अब उनकी बीवियां भी पीछे नहीं है,प्राप्त आवेदन में बताएं अनुसार यह बात स्पष्ट आवेदन में लिखी गई है की  सचिव आनंद साहू और  शासकीय  कर्मचारी रवि मुरकुटे दोनों अपनी बीवी के नाम पर स्वसहायता समूह बनाते हुए समूह से सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाले लाभ का उपभोग करने से नहीं चूक रहे हैं,गरीब महिलाओं के द्वारा स्व सहायता समूह बनाकर छोटे-छोटे काम कर शासकीय योजना के तहत अपने आप को स्वावलंबी बनाने का कार्य करती हैं,परंतु शासकीय कर्मचारी  की विभागों में अच्छी पैठ होने के कारण  वह इन शासकीय योजनाओं को पलीता लगाने और भ्रष्टाचार कर पैसे कमाने के लिए अपनी पत्नियों के नाम से स्व सहायता समूह बनवा लिए हैं वर्तमान में धान खरीदी केंद्र लेने के लिए जुगत लगा रहे हैं,ऐसे किसी मां कर्मा स्वसहायता समूह का जिक्र आवेदन में किया गया है और यह भी निवेदन किया गया है कि ऐसे समूह को काम ना दिया जाए साथ ही इस पर जांच भी होनी चाहिए क्योंकि शासकीय कर्मचारी गरीबों का मुंह पूछ कर अपना पेट बड़ा करने में लगे हुए हैं वैसे भी जिन कर्मचारियों का नाम आवेदन में लिखा गया है यह लोग भ्रष्टाचार को लेकर चर्चित भी रहे हैं अब देखना यह है कि जिला कलेक्टर इस आवेदन पर क्या कार्रवाई करते हैं ?

युवा मोर्चा के जिला मंत्री रंजीत रानू साहू ने कलेक्टर को दिया आवेदन

भाजपा युवा मोर्चा के रंजीत रानू साहू ने जिला कलेक्टर को आवेदन देते हुए यह बताया कि शासकीय कर्मचारियो द्वारा दबाब बनाकर गरीब महिलाओं का हक छीनने की कोशिश की जा रही है, रानू साहू ने बताया कि शासकीय कर्मचारी आनंद साहू सचिव ग्राम इंदावादी एवं जिला पंचायत सिवनी में पदस्थ रवि मुरकुटे  के साथ मिलकर जिला पंचायत सिवनी में कर्मचारी से सांठगांठ कर मन पसंद केन्द्र लेने का प्रयास किया जा रहा है इनके द्वारा सुबह से शाम तक जिला कार्यालय एन.आर.एल.एम. में कर्मचारियो को दबाब बनाकर व सेटिंग करते हुए मां कर्मा स्वसहायता समूह भोमा के माध्यम से गरीब महिलाओ के समूह का हक छीनने का प्रयास  किया जा रहा है। जिसे जिला कार्यालय एन.आर.एल.एम के सी.सी.टी.व्ही फुटेज में दिनांक 27/11/2023 से 01/12/2023 तक उक्त स्थान में दोनो व्यक्ति को देखा जा सकता है,  आनंद साहू सचिव है और अपनी पत्नि को समूह में अध्यक्ष के पद पर एवं अन्य शासकीय कर्मचारियों की महिलाओं को भी समूह में जोड़कर शासकीय कर्मचारी द्वारा शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लालच में दिनांक 08/03/2022 को समूह का गठन किया गया है। जवकि जानकारी के अनुसार शासकीय कर्मचारियो को समूह में जुड़ना सरकार के नियमों के विरूद्ध है। इसलिए तत्काल  माँ कर्मा स्वसहायता समूह की फाईल को रोका जायें और शासन की नियमावली के अनुसार उक्त स्वसहायता समूह की जाँच की जावे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here