Home सिवनीं न्यूज़ राजपूत करणी सेना छपारा ने दिया ज्ञापन

राजपूत करणी सेना छपारा ने दिया ज्ञापन

0
राजपूत करणी सेना छपारा ने दिया ज्ञापन

 सुखदेव गोगामेड़ी जी के हत्यारों को गिरफ्तार कर सजा देने की रखी मांग

 राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी जी की हत्या के विरोध में एवं उनके हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार एवं कड़ी सजा देने बाबत आज छपारा तहसील कार्यालय पर सभी करणी  सेना परिवार समाज द्वारा ज्ञापन दिया गया,महामहिम राज्यपाल महोदय को ज्ञापन देते हुए बताया कि

हिन्दू हृदय सम्राट स्व. श्री सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जी के हत्यारों को सजा दिलवाई जाए, राजपूत क्षत्रियों के सिरमौर समाज का मुखौटा स्व. दादा सुखदेव सिंह गोगामेड़ी राष्ट्रीय अध्यक्ष राजपूत करणी सेना जिनकी जयपुर में कुछ अज्ञात षडयंत्र कार्यों द्वारा हत्या कर दी गई है। समाज के पिछले 20 वर्षों की तपस्या करने वाले तपस्या को धूल में मिला दिया है, हमारे समाज के राष्ट्रीय स्तर के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सरे आम दिन दहाड़े हत्या करना हमारे राजपूत समाज के खिलाफ बड़े षडयंत्र का संकेत है। हमें कमजोर समझकर हर तरफ से हमें चुन-चुन कर अपमानित किया जा रहा है, भारत माता के सम्मान के लिये मर मिटे राजपूत समाज को ही मिटाया जा रहा है, यह दादा सुखदेव सिंह की नही बल्कि प्रत्येक राजपूत की हत्या है हमें अब इसका न्याय चाहिए, दोषियों को गिरफ्तार कर फांसी की सजा दी जाये हम आपसे मांग करते है कि आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो इस घटना कम की जांच  कराई जाये क्योंकि इसमें आतंकवादी संगठन का नाम आया है। एवं विगत 3 वर्षों से सुखदेवं सिंह गोगामेड़ी जी सुरक्षा की मांग कर रहे थे और उनकी इस मांग को किस षडयंत्र के तहत नही माना गया एवं जो अधिकारी इसमें संलिप्त थे उनकी तत्काल हाई कोर्ट के जजों द्वारा जांच कर के सस्पेंड किया जावें । यदि राजपूत एवं सर्व हिन्दू समाज की मांगों को अनदेखा किया जाता है तो सारे देश में राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्या न्यौछावर करने वाले राजपूतों को उग्र आंदोलन करने हेतु मजबूर होना पड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here