फटे नोटों की राजनीति पर लगा विराम
लंबे समय से असमंजस के बीच चल रही सिवनी विधानसभा सीट की राजनीति में अब विराम लग चुका है,अटकलें लगाने वालों के मुंह भी बंद हो गए हैं और अपने आप को भाजपा के मूल कार्यकर्ता और विनिंग कैंडिडेट बताने वाले नेताओं की राजनीति भी सिमट कर रह गई है, लगातार मुनमुन राय की राजनीति को खत्म करने की बात करने वाले कुछ भाजपा नेता टिकट की दावेदारी करने भोपाल और दिल्ली के चक्कर काटते हुए अपने आप को मूल भाजपाई बता रहे थे, उनका यह कहना था कि इस बार या तो मुनमुन राय सिवनीं छोड़कर जाएंगे या फिर हमारा काम करेंगे, पूरे आत्मविश्वास के साथ चौक चौराहों में यह कहते हुए दिखाई और सुनाई देते थे की टिकट उन्हें ही मिल रही है, कुछ लोगों ने अपने रिश्तेदारों से मोबाइल नंबर के माध्यम से मैसेज में अपने सामाजिक स्तर पर समर्थन जुटाना भी शुरू कर दिया था, तो कुछ बड़े नेताओं के चरण वंदन करने में जुटे हुए थे ,पूरे आत्मविश्वास के साथ टिकट की दावेदारी करते हुए टिकट मिल रही है यहां तक का आत्मविश्वास इन नेताओं में जाग गया था, इस बात से गुरेज नहीं किया जा सकता की टिकट मांगना हर कार्यकर्ता का अधिकार है पर जो नेता चुनाव जीत सकता है, जिसकी लोकप्रियता है, उसके खिलाफ पूरा संगठन एकजुट होकर किसी होटल में बैठकर संकल्प हमारा विकल्प तुम्हारा का नारा देकर लड़ने की बात करने वाले पिछले चार महीने से लगातार टिकट को लेकर असमंजस की स्थिति सिवनी विधानसभा की बनाकर रखे हुए थे, पर मुनमुन राय को शीर्ष नेतृत्व का आशिर्वाद मिलने से यह साबित हो गया की संगठन के कुछ फटे नोट भले ही कितना भी विरोध कर ले पर शीर्ष नेताओं को चुनाव जीतने वाला और काम करने वाला प्रत्याशी चाहिए ,शीर्ष नेताओं ने मुनमुन राय के ऊपर पुनः विश्वास जताकर विधायक प्रत्याशी बनाकर मोहर लगाई है और अब पूरे आत्मविश्वास के साथ टिकट लाने की बात करने वाले संगठन को वरगलाकर मुनमुन राय के विरोध में खड़े करने वालों के चेहरे मुरझाए नजर आ रहे हैं, ऐसा लग रहा है मानो इन नेताओं की राजनीति का अंत हो चुका है।
फटे नोटों का हो गया राजनीतीक भविष्य ख़तम
राजनीतिक जानकारों की माने तो 2024 विधानसभा चुनाव मुनमुन राय अगर जीतते है तो यह माना जा सकता है की आने वाले लगभग दो दशक मुनमुन राय का मुकाबला करने वाला नेता सिवनी विधानसभा में नहीं आ पायेगा , राजनीति के जानकार बताते हैं की सिवनी जिले से प्रतिनिधित्व करने वाले कांग्रेस के नेता स्वर्गीय ठाकुर हरबंस सिंह जिनका लोहा पूरा मध्य प्रदेश मानता था और कुशल राजनीति के वे धनी थे उनके जाने के बाद जिले को कोई ऐसा नेता नहीं मिल पाया था ,मुनमुन राय के आने के बाद ऐसा लग रहा था की मुनमुन राय कुशल राजनेता होंगे, परंतु कुछ समय से मुनमुन राय के खिलाफ संगठन के कुछ फटे नोटों ने संगठन और जनता को बरगला कर शीर्ष नेताओं तक उल फिजूल जानकारी पहुंचाते हुए यह साबित करने की कोशिश कर रहे थे की मुनमुन राय को टिकट न देकर अन्य किसी को भी टिकट दे दिया जाए तो हम उसे चुनाव जितवा कर ले आएंगे, दरअसल यहां पर ड़र मुनमुन राय से यह था कि अगर मुनमुन राय को इस बार टिकट मिलती है और मुनमुन राय चुनाव जीत जाते हैं तो आने वाले लगभग 20 सालों तक मुनमुन राय का तोड़ निकालना मुश्किल हो जाएगा,मुनमुन राय स्थापित हो जाएंगे,क्योंकि मुनमुन राय भाजपा के अच्छे कार्यकर्ता भी हैं, बाहुबल उनके पास है, वाचाल प्रवृत्ति के धनी है, मृदु भाषी हैं और सबसे बड़ी बात जनता के सुख-दुख में खड़े होकर अपनी रीड की हड्डी को झुका लेते है,जब तमाम राजनीतिक गुण नेता में हो तो स्वाभाविक सी बात है उसका तोड आने वाले समय में मुश्किल नजर आता है, ऐसे में जो लोग भाजपा को अपनी बफोती समझते थे उन्हें यह लगा की राजनीति खटाई में पड़ जाएगी और अंततः तमाम विरोधों के बाद संगठन ने मुनमुन राय को सिवनी विधानसभा का प्रत्याशी पुनः घोषित किया है और वह चुनाव भी जीतेंगे, इस बात की आशंका राजनीति के जानकार बता रहे हैं ,अब ऐसे में यह माना जा सकता है कि जो फटेनोट अपने भविष्य को देखते हुए डर कर मुनमुन राय का विरोध कर रहे थे, उन सभी के अरमान धरासाई हो गए हैं और माना जा रहा है कि उनका राजनीतिक भविष्य खत्म हो चुका है ,अब वह केवल मार्गदर्शन की भूमिका में ही अपना भविष्य तलाश सकते हैं अब देखना यह है कि वे नेता जिन्हें टिकिट नही मिली है,वे भाजपा का वफादार बनकर मुनमुन राय को जीताने के लिए जनता से वोट मांगते हैं या फिर मुनमुन राय को हराने के लिए पीठ पीछे मुनमुन राय की जड़ों में मठा डालते हैं।
मुनमुन ने शीर्ष नेतृत्व का किया आभार व्यक्त
मुनमुन राय ने सिवनी विधानसभा से भाजपा का अधिकृत प्रत्याशी नियुक्त होने के बाद बंजारी माता जी के मंदिर पहुँचकर माँ का आशीर्वाद लिया। और आभार व्यक्त करते हुए कहा किमैं आभारी हूँ केंद्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व, ज़िला नेतृत्व का जिन्होंने मुझ पर यह विश्वास जताया और मुझे यह ज़िम्मेदारी प्रदान की, आपके विश्वास पर खरा उतरकर पुन: सिवनी में भाजपा का परचम हम लहरायेंगे।

| ReplyForward |