Home सिवनीं न्यूज़ राशि लान में जो हुआ ,वो गरबा नही मुजरा है,सनातन को रौंदा है

राशि लान में जो हुआ ,वो गरबा नही मुजरा है,सनातन को रौंदा है

0
राशि लान में जो हुआ ,वो गरबा नही मुजरा है,सनातन को रौंदा है

 क्या ये सनातन विरोधी नहीं जो राशि लान में करा रहे फिल्मी गाने पर गरबा 

तन की ज्वाला ठंडी कर दे ऐसे गले लगा जा, गाने पर हो रहा गरबे के नाम पर मुजरा

सवाल यह खड़ा होता है की राशि लान में अश्लील गानों पर हुआ मुजरा से किस-किस के तन की ज्वाला ठंडी हुई

पुराने समय में रसूखदार मनोरंजनर के लिए नचनियों को रुपया देकर अपने आंगन में नचवाते थे ,नचनियोंयों को नचवाने के लिए बिचौलिए रुपया लेकर व्यवस्था करते थे,अब समय बदल गया है नचनिया नचाना समाज में शोभा नही देता अब मौकापरस्त लोग धार्मिक आयोजनों का सहारा लेकर माता रानी के पौराणिक नृत्य की आड़ में शहर की बहु बेटियों को गुमराह कर गरबा के नाम से झूठ बोलकर अश्लील गानों पर नचवा रहे है,और चंदा ,टिकिट,पास के नाम पर सहर की बहु बेटियों का मुजरा पैसा खर्च करने वालो को दिखवा रहे है , शर्म आनी चाहिए ऐसे लोगों को जो मौके की नजाकत देख सनातन और धर्म के कार्यों में खड़े होते हैं, अपने आप को सबसे बड़ा सनातनी बताते हैं और जब वाकई बात सनातन को मानने की आती है तो चंदा वसूली कर समूह बनाकर शहर की बहू, बेटियों का सहारा लेकर ,मुजरा  को गरबा का नाम देकर प्रलोभन देते हैं और दुनिया के सामने अश्लील फिल्मी गानों पर शहर की बहू ,बेटियों को नचवाकर तमाशा देखते हैं, एक ओर गरबा के नाम पर फिल्मी गानों पर शहर की बहू बेटियों को नचवाकर लोगों के सामने मुजरा का तमाशा करवाते हैं वहीं दूसरी ओर  सनातन विरोधी गतिविधियों में संलिप्त नजर आते हैं ,मौका देख समय-समय पर सनातन को लेकर बात की जाती है और एक दूसरे के ऊपर छीटाकशी किया जाता है, पर असल सनातन के दुश्मन तो हमारे समाज में ही कुछ लोग मौजूद है, जो आपके साथ खड़े होकर सनातन के लिए झंडा जरूर पकड़ते हैं पर जब सनातन को मानने की बात आती है तो यह सनातन विरोधी नजर आते हैं, ऐसे नकली सनातनी जो सनातन की बड़ी-बड़ी बात करते है,क्या इन्हे असल सनातनी धर्म के लिए झंडा उठाकर अपने आप को न्योछावर करने की बात करने वाले कोई कदम उठाएंगे, जो सोशल मीडिया पर पहले ही बखान कर चुके हैं कि अगर गरबा के नाम पर अश्लीलता परोसी जाएगी, फिल्मी गानों पर गरबा कराया जाएगा तो यह हिंदू धर्म और सनातन का अपमान होगा और वह पहले ही सचेत हो जाए,पर जब यह बात सोशल मीडिया पर वीडियो दिखाकर बताई गई की गरबा के नाम पर मुजरा हुआ और तमाशबीन शहर के सफेद कालर वाले बने,  अफसोस अभी तक सनातन प्रेमी, हिंदू झंडा बरदार  चुप्पी साधे है ।

विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष ने भी किया था सचेत

विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह चौहान ने भी सोशल मीडिया पर लिखते हुए ऐसे लोगों को सचेत कर दिया था और लिखा था कि विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल गरबा आयोजन समिति को खुली चेतावनी देता है , की अगर गरबा के नाम पर किसी भी प्रकार की अश्लीलता बर्दाश्त नही करेगा,डी जे वाले बाबू को भी कहा था कि आप तो समझदार हो कहीं गलत बजा तो कहीं गलत सूजा ,पर अब क्या ?यहां तो तन की  ज्वाला ठंडी कर दे ऐसे गले लगा जा, अश्लील गाने पर देवी माता के पौराणिक नृत्य को शहर की बहू बेटियों के द्वारा करवाया जा रहा है और मूंकबधिर की तरह बैठी जनता तालियां बजाकर मजे ले रही है, ऐसे में अब विश्व हिंदू परिषद की चेतावनी का क्या मतलब ?क्या विश्व हिंदू परिषद इस संस्थान पर जिन्होंने यह गरबा की आड़ में मुजरा करवाया है के ऊपर मामला पंजीबद करावेगी ?किसी प्रकार की कोई कार्यवाही करेगी? क्या इन्हें चिन्हित कर इन्हें सनातन विरोधी बताएगी ? पर अभी तक किसी प्रकार का कोई बयान विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष के द्वारा नहीं दिया गया है है जो विचारणीय है ,कहीं ऐसा तो नहीं कि इस कार्यक्रम को संचालित करने वाली संस्था शहर के सफेद कॉलर वर्ग के लोग हो और यह चेतावनी केवल उन लोगों के लिए हो जो कमजोर वर्ग से आते हैं।

गले लगकर किस किस के तन की ज्वाला ठंडी हुई इस गरबा रूपी मुजरा में

सवाल यह पैदा होता है की माता रानी के पौराणिक नृत्य को जो की माता की पूजा अर्चना के लिए किया जाता है, बोगस, भद्दा और अश्लील गानों में करवरकर जो संस्थाएं पैसे कमा रही हैं, सनातन विरोधी काम किया है,पर इस मुजरा में आखिर शहर के कौन-कौन सनातन विरोधी शामिल हुए थे,आखिर किस-किस की बहन ,बेटियां ,बीबी ने तन की ज्वाला ठंडी कर दे ऐसे  गले लगा जा  वाले गाने में ठुमके लगाकर मुजरा कर लोगो का मनोरंजन किया, क्या बहन, बेटी, बीबी से मुजरा करवाते,शहर की संस्कृति खराब करते,माता रानी की पूजा अर्चना के नृत्य का अपमान करते ,सनातनी को अपमानित करते  इन परिवार को जरा सी भी शर्म नहीं आई ? जिन सनातन विरोधी परिवारों की महिलाएं ऐसे गरबे के नाम पर जाकर सनातन विरोधी गतिविधियों में सम्मिलित हो रही है क्या उन्हें यह समझ नहीं आता कि ये काम परिवार,धर्म,समाज,सनातन,हर तरफ से गलत है?क्या गरबा और अश्लील गाने पर मुजरा क्या होता है  इन्हें नही पता? इस बात को वाकई मानना पड़ेगा की बहुत बड़ा कलेजा है उन परिवार वालों का जिनके घर की महिलाएं घर से गरबा के नाम पर निकल रही है और ऐसे सनातन विरोधी लोगों के कार्यक्रम में जाकर अश्लील गानों पर ठुमके लगा रही है, और सोशल मीडिया पर  यह वीडियो जारी होने के बाद तो हर जगह थू थू हो रही है, बहरहाल पड़ताल होते ही ऐसे सनातन विरोधियों के नाम भी उजागर करेंगे ,जो इस भोंडे और अश्लील कार्यक्रम में सम्मिलित हुए थे और संचालित किए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here