प्रधान मंत्री जी गांधी जी की प्रतिमा के सामने नतमस्तक होते है आखिर माजरा क्या है
2 अक्टुबर को महात्मा गांधी जी की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की भी जयंती मनाई जाती हैं. दुनिया इस दिन को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाती है.हर वर्ष राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई जाती है. इस बार देश बापू की 154वीं जयंती मनाया , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस-यूक्रेन जंग के संबंध में दो टूक कहे थे कि ‘यह युग युद्ध का नहीं है’ तो उनके इस कथन में महात्मा गांधी का दृष्टिकोण ही झलकता है. ‘अहिंसा परमो धर्म:’ को आत्मसात कर अपने जीवन काल में इस विचार की ताकत बापू ने दुनिया को महसूस भी कराई और अहिंसक सत्याग्रहों के माध्यम से स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान देकर देश और दुनिया के मन में हमेशा के लिए रच बस गये,देशों में उथल-पुथल, संकट और कई मोर्चों पर असमानता के चलते युद्ध के मुहाने पर खड़ी नजर आती दुनिया में बापू के विचारों की कितनी जरूरत है, यह किसी से छिपी नहीं है. सादा जीवन उच्च विचार और सत्य के मार्ग पर चलकर अहिंसा का पालन करने का उनका सिद्धांत आज भी दुनिया को शांति की राह दिखाता है,महात्मा गांधी के देख हुए स्वच्छ भारत के सपने को पूरा करने की सुरुवात 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की ,गांधी जी के सपने को साकार करने के लिए प्रतिवर्ष पूरे देश में 2 अक्टूबर के दिन स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छता दिवस भी मनाया जाता है जिसे भाजपा पार्टी के सभी लोग सामूहिक रूप से सम्मिलित होकर समय और स्थान निर्धारित कर झाड़ू पकड़े नजर आते हैं, कुछ लोग वाकई सफाई करते हैं ,कुछ लोग फोटो खिंचवाने के लिए झाड़ू पकड़े फ़ोटो सोशल मीडिया पर वायरल करते हैं वहीं भाजपा के सोशल मीडिया प्रभारी योगेश ठाकुर स्वच्छता दिवस के दिन सोशल मीडिया पर गंदगी फैलाने का काम किए हैं इनकी मानसिकता को देखकर लगता है कि भाजपा में दोहरे चरित्र के लोग जुड़े हुए हैं एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झाड़ू पकड़कर भाजपाइयों से कचरा साफ करने की बात कर रहे हैं ,महात्मा गांधी के देखे हुए सपने को पूरा करने की बात कर रहे हैं, देश का प्रधानमंत्री महात्मा गांधी के सामने नतमस्तक होते हुए फोटो में दिखाई दे रहे हैं और दूसरी ओर बीजेपी ग्रामीण सोसल मीडिया प्रभारी योगेश ठाकुर महात्मा गांधी को गोली मारने वाले नाथूराम गोडसे को अपना आदर्श बताने की चेष्टा कर अपने सोशल मीडिया के स्टेटस में डालकर सुर्खियां बटोर रहे है, योगेश ठाकुर अपने ही पार्टी के प्रधानमंत्री की बातों को दरकिनार कर रहे हैं कुल मिलाकर योगेश ठाकुर जैसे लोग तो आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को गड्ढे में डालने का काम कर रहे हैं, बताया जाता है कि योगेश ठाकुर कमल मर्सकोले के खास है और सोशल मीडिया में पोस्ट डालने को लेकर योगेश ठाकुर के ऊपर पहले भी शिकायतें हो चुकी हैं, क्या कमल मर्सकोले के लिए योगेश ठाकुर पनोती साबित नहीं होगा, या कमल मर्सकोले भी ऐसी ही मानसिकता को लेकर चलते हैं,बहरहाल बरघाट विधानसभा के प्रत्याशी कमल मर्सकोले इन दोनों समाज ,जिले,छेत्र और देश में गलत काम करने वालों से घिरे हुए लोगों के साथ बहुत सुर्खियां बटोर रहे हैं, उनके आसपास अधिकतर समय कुछ ऐसे लोग दिखाई दे रहे हैं जो समाज और क्षेत्र के लिए देश के लिए घातक है,और गलत कामो में लिप्त है जो चुनाव में कमल के लिए घातक साबित होंगे।
सोसल मीडिया में योगेश ठाकुर की पोस्ट पर उठे सवाल
एक तरफ जहां पूरा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाया , वही बरघाट क्षेत्र के भाजपा छूटभैया नेता जिन्हे भाजपा ने सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में नियुक्त किया है ऐसे लोग राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान करने से नही चूके,भाजपा के सोशल मीडिया प्रभारी योगेश ठाकुर जिन्होंने नाथूराम गोडसे जिंदाबाद का स्टेटस लगाकर गांधी जयंती मनाया, सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाले महात्मा गांधी की जयंती के दिन महात्मा गांधी को गोली मारने वाले गोडसे को अपना आइडल मानकर उसका स्टेटस लगाना भाजपा के सोशल मीडिया प्रभारी की मानसिकता को दर्शाता है ,की किस प्रकार किस्तों में आज भी गांधी की हत्या की जा रही है,भाजपा पार्टी अपने सोशल मीडिया प्रभारी के इस कृत को किस रूप में लेती है या पूज्य राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को मानने का ढोंग करती है,अगर पूज्य महात्मा गांधी जी के प्रति भाजपा के दिल में सम्मान है तो ऐसे कृत्य करने वाले को पार्टी से निस्कासित करना चाहिए।
| ReplyForward |