बलात्कार का मामला नही बनवाने,लमसम रकम ससुर के द्वारा लिया गया हकीकत या फसाना पर्दा उठना बाकी
पति-पत्नी और वो, पहले वासना मिटा, फसे तो रकम देकर पाप धो
छपारा में विगत कुछ दिवस पहले देर रात के समय नगर में हुई घटना ने हलचल मचा दिया,घटना ऐसी की रात के 2:00 बजे घटी इस घटना ने पूरे छपारा में चर्चा का माहौल गर्म कर दी, सूत्रों की माने तो पोर्स कॉलोनी में रहने वाली एक महिला जो शादीशुदा है और दो बच्चे की माँ भी हैं ,जो किसी अन्य गैर मर्द के साथ अय्याशी करते हुए पकड़ा गई और मजे की बात तो यह है कि उस महिला का ससुर जो खुद पुलिस में है ,पुलिस ससुर ने अपनी बहू को रंगरलिया मनाते रंगे हाथों पकड़ा था, बताया जाता है कि नगर के एक प्रतिष्ठित मोबाइल व्यापारी से इस महिला का अवैध संबंध काफी दिनों से चल रहा था, जिसे रंगरलिया मनाते रात 2:00 बजे महिला के घर में ही उसके ससुर ने पकड़ लिया, सूत्र बताते है कि महिला का पति जबलपुर में किसी कंपनी में काम करता है तथा ज्यादा समय बाहर ही रहता है।
मौके की नज़ाकत को देखते हुए 100 डायल बुलाई गई
ससुर के द्वारा अपनी बहू को रंगरलिया मनाते पकड़े जाने के बाद विवाद जमकर माहौल पकड़ा, सूत्र बताते हैं की महिला यह बात स्पष्ट रूप से कह रही थी कि मैंने बुलवाई हूं और वह शिकायत करने तैयार नहीं थी, परंतु महिला के ऊपर ससुर का ऐसा दबाव बनाया गया कि महिला को शिकायत करने के लिए तैयार किया गया मामला थाने में पहुंचने के बाद समझौते में तब्दील हुआ ऐसा बताया जाता है सूत्र तो यह भी बताते हैं की मामले को लेनदेन के मामले में बदला गया पर सवाल यह पैदा होता है कि आखिर पुलिस वाले की बहू का रात में 1:00 बजे ऐसा क्या लेनदेन हो रहा था या कौन सा पिछला बकाया धन मिल रहा था जिसे लेने मोबाइल बेचने वाला व्यक्ति गया था,डायल 100 की कंप्लेंट को अगर आधार माने तो यह बताया जाता है कि रात के 1:00 बजे उक्त महिला और मोबाइल के व्यापारी को रंगे हाथ कुकर्म करते हुए उसके ससुर ने देख लिया और बाहर से दरवाजा लगा दिया फिर पुलिस के आने के बाद दरवाजा खोला गया, जिसमें लड़के के द्वारा भागने की कोशिश की गई, परंतु पुलिस के द्वारा पकड़ लिया तथा उसे थाना ले जाया गया ,सूत्रों के द्वारा यह भी बताया गया की महिला के परिवार के द्वारा एक लम सम राशि लेकर इस घटना को दबाने की कोशिश की जा चुकी है तथा अन्य सभी विभागों में भी इस घटना को दबाने हेतु संपूर्ण प्रयास किया जा चुके हैं अब देखना यह है कि न्याय की जीत होती है या पैसों की।
छपारा थाना में हथकड़ी लगे दिखा मोबाइल व्यापारी
चर्चाओं का माहौल इतना गर्म है , छपारा क्षेत्र में यह बात हर चौक चौराहो में हो रही हैं की एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें पुलिस ने अपना काम करते हुए मोबाइल व्यापारी जो दूसरे की बीबी, मोबाइल व्यापारी की माशूका से अवैध संबंध के चलते रंगरलिया मनाते रंगे हाथ उसी महिला के ससुर के द्वारा पकड़ आया था पुलिस ने हथकड़ी लगाकर थाने में और थाने के बाहर ले जाती हुई दिखाई दे रही है इस प्रकार का वीडियो वायरल हुआ है यह चर्चा माहौल गर्म कर रही है, हालांकि यह वीडियो सिवनी न्यूज़ के पास अभी तक नहीं पहुंचा है परंतु आगामी समय में जैसे ही वीडियो और पूर्ण जानकारी साक्ष्य के साथ मिलती है उसे प्रकाशित कीया जाएगा