पिछले तीन दिनों से सोशल मीडिया में एक वीडियो जारी करते हुए अपने आपको ओ बी सी राजा लिल्हारे बताते एक युवक अधिक से अधिक वीडियो शेयर करने की अपील करते यह कहते सुनाई दे रहा है की उन्होंने जब से होश संभाला है तब से वह पर्यावरण को बचाने और जंगली जानवरों को बचाने लड़ाई लड़ रहे है। वह बोनकट्टा रेत खदान का जिक्र करते हुए कहते है की कलेक्टर गिरीश कुमार के द्वारा जून के महीने में उत्खन में रोक लगाई गई थी फिर भी उत्खन हो रहा है जिसकी वीडियो मेरे द्वारा कलेक्टर को भेजी गई,वह कलेक्टर गिरीश कुमार, एस पी सौरभ समीर और राजेश पाठक से अपनी जान को खतरा बताते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुखातिब होने की बात कर रहा है।सूत्र बताते है की जिस राजा लिल्हारे का वीडियो वायरल हो रहा है वह पूर्व सांसद एवम पूर्व विधायक कंकर मुंजारे का बेहद ही करीबी है और यह बात सम्पूर्ण प्रदेश के लोग अच्छी तरह से जानते है की लगभग 03 साल पहले कंकर मुंजारे के विरुद्ध बालाघाट जिले के खेरलांजी थाने में कई गंभीर धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध हुआ था।
20 लाख मांगने का लगा था आरोप
बताया जाता है 25 जून 2020 को बालाघाट जिले के गुनई नदी रेत घाट में पूर्व सांसद कंकर मुंजारे अपने कई साथियों के साथ पहुंचे थे जहां एल एन टी पी सी 200 मशीन का ऑपरेटर अजय लिलहारे मिला था जहां कंकर मुंजारे की मौजूदगी में उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की गई थी जिसके बाद पीड़ित खैरलांजी थाना पहुंचा था और आवेदन देते हुए बताया था कि कंकर मुंजारे ने धमकी दिया था कि तू अपने मालिक राजेश पाठक से 20 लाख रुपया महीना दिला वरना तुझे काम नहीं करने देंगे जिसके बाद कंकर मुंजारे सहित लगभग 08 लोगो के विरुद्ध धारा 147, 148,294,323,327 506 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया था।,इस घटना का उल्लेख इसलिए किया जा रहा है क्योंकि राजा लिल्हारे भी कंकर मुंजारे का करीबी बताया जाता है जो अपने आपको पर्यावरण और जंगली जानवरों का हितेषी बता रहा है और स्वयं की जान को कलेक्टर, एस पी और राजेश पाठक से जान का खतरा बता रहा है।प्रश्न यह उठता है कि जब कंकर मजारे के द्वारा रेत खदान पहुंचकर तांडव मचाया गया था उस समय राजा लिल्हारे कहां था ?,यदि वह होश संभालने के साथ ही पर्यावरण को बचाने और जंगली जानवरों को बचाने की दिशा में काम कर रहा है तो वह सिर्फ रेत खदान तक ही सीमित क्यों है?वीडियो में राजा लिल्हारे यह कहते भी सुनाई दे रहा है की उसके सुब्रमण्यम स्वामी से मधुर संबंध है और इस मामले में वह सुब्रमण्यम स्वामी से भी मिलेगा तो फिर वह अब तक क्यों नही मिला ? वीडियो जारी कर राजा लिल्हारे किन लोगो के ऊपर दबाव बना रहा है? कही ऐसा तो नहीं की राजा लिल्हारे वीडियो बनाकर उसे शेयर करवाने की अपील करते हुए अपनी रोटी सेंकने की तैयारी में तो नही है?
| ReplyForward |