Home सिवनीं न्यूज़ अर्धनग्न,नशे में टल्ली सिवनीं पुलिस हवलदार कैमरे में हुआ कैद

अर्धनग्न,नशे में टल्ली सिवनीं पुलिस हवलदार कैमरे में हुआ कैद

0
अर्धनग्न,नशे में टल्ली सिवनीं पुलिस हवलदार कैमरे में हुआ कैद

नशे में टल्ली चड्डी बनियान पहन ड्यूटी करती पुलिस

प्रत्येक देश में कानून व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस बल बनाया जाता है, दुनिया के हर देश का अपना पुलिस बल है और प्रत्येक देश के पास पुलिस के लिए अलग-अलग रंगों के कपड़े हैं, जिसे वर्दी कहते हैं ,भारत मे वर्दी का रंग खाकी है,और सुरक्षा बल की वर्दी के पीछे ख़ास महत्व होता है,पुलिस की वर्दी को ‘खाकी’ भी कहा जाता है और खाकी का हिंदी में अर्थ होता है मिट्टी, ये खाकी रंग की वर्दी हमेशा पहनने वाले को याद दिलाती है की उसने ये वर्दी अपने देश की मिट्टी की सुरक्षा , देश की सामाजिक व्यवस्था की सुरक्षा के लिए पहनी है,पर मिट्टी के रंग की खाकी वर्दी को मिट्टी में मिलाता पुलिस कर्मी शराब पीकर अपनी नौकरी करता है और तो और जिस खाकी वर्दी को पहनकर देश की मिट्टी की सुरक्षा और देश की सामाजिक व्यवस्था की सुरक्षा की भूमिका याद आती है यह पुलिसकर्मी शराब के नशे में टल्ली होकर देश और सुरक्षा की याद न आए इसीलिए वर्दी ही नहीं पहन चड्डी बनियान में अपनी ड्यूटी को अंजाम देता है खुले तौर पर यह पुलिस विभाग को चुनौती देता है कि मैं खाकी की वर्दी पहनते वक्त खाई गई कसम को ठेंगा दिखता हूं और उच्च अधिकारी मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे,जबकि पुलिस की नौकरी ज्वाइन करते वक्त उन्हें कसम दिलाई जाती है वो देश के हितों की हर दशा मे सुरक्षा करेंगे और सभी जाति-धर्म से ऊपर उठ कर न्याय का सम्मान करेंगे,ये खाकी रंग उन्हें हमेशा इस देश की मिटटी से जुड़े रहने का एहसास दिलाता है। साथ ही इसके पीछे इतिहास भी है ,बताया जाता है कि सन 1800 के मध्य में भारत पर ब्रिटिश राज था और तब उनकी पुलिस की वर्दी सफ़ेद हुआ करती थी जो भारत में भ्रमण के दौरान धुल-मिटटी से बहुत जल्दी खराब होती थी।तब उन्हें काफी मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना पड़ता था। 1847 में, सर हैरी बर्नेट लम्सडेन ने पहली आधिकारिक खाकी वर्दी को सबके सामने प्रस्तुत किया और बताया की ये रंग धुल मिटटी में खराब नहीं होता और इसे ही पुलिस की वर्दी के लिए अपना लिया गया।

अर्धनग्न ,नशे की हालत कार्यवाही जोरो पर

सिवनीं जिला अस्पताल में स्थित चौकी का पुलिसकर्मी नशे में टल्ली होकर,चड्डी बनियान में  डियुटी करता हुआ,कैमरे में कैद हुआ है,बताया जा रहा है वायरल वीडियो में जो व्यक्ति दिखाई दे रहा है उसका नाम हवलदार हरिओम बैश है,जिसके बारे में बताया जाता है कि यह पुलिस कर्मी रोजाना शराब के नशे में रहता है,जिससे सभी डॉक्टर और वार्डबॉय परेशान रहते हैं क्योंकि नशे में रहने के कारण इमरजेंसी के समय ना फोन उठाता है ना पुलिस चौकी का दरवाजा खोलता है, और ये वीडियो  जिला चिकित्सालय की पुलिस चौकी का बताया जा रहा है ,सिवनीं न्यूज़ इस वायरल वीडियो की पुष्टि नही करता है।

सिवनीं पुलिस कर्मी चड्डी बनियान पहन नशे में टल्ली हो बजा रहा ड्यूटी

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति कोई और नही सिवनीं पुलिस में पदस्थ जिला अस्पताल चौकी में कार्यरत हवलदार हरिओम बैस है,जो अपनी विवादित कार्यप्रणाली और नशाखोरी के लिए हमेशा सुर्खियों में रहता है,जिसकी ऐसी ओछी हरकत के कारण आये दिन पुलिस की छबि धूमिल होती है,इस वीडियो में तो पुलिस कर्मी ने हद ही कर दी है ड्यूटी करते हरिओम ने चड्डी और बनियान पहने नशे में टल्ली होकर कार्यवाही कर करते दिख रहे है,कार्यवाही के दौरान इस पुलिसवाले की वर्दी का भी अता पता नहीं है , रोजाना देखने वालों का कहना है कि इस पुलिसवाले ने अस्पताल चौकी को दारूखाना बना लिया है जहां आए दिन नए नए लोगों के साथ इसी चौकी में बैठकर शराब पीते हैं 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here