सिवनी जिले की बरघाट ब्लॉक अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत दोन्दीवाड़ा में इन दिनों सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है ग्राम पंचायत में शासकीय योजना के पैसों में फर्जीवाडा कर बंदरबाट करने वाले सरपंच और सचिव दोन्दीवाड़ा पंचायत को दुधारू गाय की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं सरपंच और सचिव के ऊपर किसी प्रकार का कोई लगाम नहीं है दीमक की तरह इस पंचायत को चाटते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ हितग्राही को न देकर किसी और को दे रहे हैं, फर्जी मस्टर रोल कट रहा है ,फर्जी हाजिरी भरी जा रही है मनमाना तरीके से पैसा निकाला जा रहा है, जिसे भापकर अब ग्राम पंचायत की जनता ने हल्ला बोल दिया है और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी को आवेदन देते हुए ग्राम पंचायत में लगे हुए बिल और मस्टर रोल ,साथ ही कराए गए कार्य की जांच करने का आवेदन दिया है जिस पर उन्होंने लिखा है की कार्यालय ग्राम पंचायत दौदीवाडा में दिनाँक 2022 से दिनाँक 2023 तक फर्जा बिल एंव मस्टर निकाले गये है। और राशी का भुगतान किया गया है। कुछ व्यक्ति काम में आज तक नही गये है उनके नाम कि फर्जी हाजरी भरी गई है एंव कुछ व्यक्ति के नाम से मस्टर और बिल भी काटे गये है। और जो बिल काटे गये है वे भी बिना टिन नम्बर के बिल हैं। परसराम / काशिराम बिसेन के नाम पर टी.एस व ए.एस जारी कर किसी अन्य व्यक्ति के स्थान पर तलाब निर्माण का कार्य किया गया है।जिसका खसरा 1067/2/2 है, ग्राम पंचायत की जनता ने निवेदन किया है कि उक्त मामले की जांच कर गड़बड़ करने वाले के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जाए, अब देखना यह है की क्या मुख्य कार्यपालन अधिकारी इस मामले को संज्ञान में लेते हुए सरकारी राशि का बंदरबाट कर ग्राम पंचायत को दुधारू गाय की तरह दुहने वाले भ्रष्टाचारियों पर कार्यवाही करते है या फिर इन भ्रष्टाचारियों को अभयदान देकर इसी तरह सरकारी योजनाओं को पलीता लगाने देते है।