Home सिवनीं न्यूज़ क्या युवा कांग्रेस नेता राहुल उइके हो सकते है बरघाट कांग्रेस  प्रत्याशी?

क्या युवा कांग्रेस नेता राहुल उइके हो सकते है बरघाट कांग्रेस  प्रत्याशी?

0
क्या युवा कांग्रेस नेता राहुल उइके हो सकते है बरघाट कांग्रेस  प्रत्याशी?

कुरई  ,बरघाट विधानसभा के युवाओं मे अपनी अलग पहचान रखने वाले, जनसेवा करते हुए पार्टी  के लिए रात दिन मेहनत कर अपनी अलग पहचान बनाने वाले राहुल उइके को लेकर अब जनता में आवाज उठने लगी है,राहुल उइके जनपद सदस्य और बरघाट जनपद में लोक निर्माण विभाग के सभापति भी हैं साथ ही पढ़े-लिखे इंजीनियरिंग किए हुए कांग्रेस के युवा नेता हैं जनता अब राहुल को अपने नेता के रूप में देखना चाह रही है ऐसा सूत्र बताते हैं ,राहुल वर्तमान में बालाघाट के प्रभारी है, अब जबकि  भाजपा ने कमल मर्सकोले को टिकट दिया है और ऐसे में अगर कांग्रेस पार्टी युवा चेहरे पर दांव लगाती है तो राहुल उइके से बेहतर विकल्प कांग्रेस के पास नहीं हो सकता है, जो कमल को मात दे सकते है। इसी तारतम्य में बताया जाता है की दो दिन पूर्व गोंडवाना पार्टी के कुछ बड़े नेता व जिला पंचायत सदस्य के साथ राहुल भी कांग्रेस आलाकमान कमलनाथ जी से मुलाकात किए हैं अब ऐसे में इस मुलाकात को किसी नजर से देखा जाए? जनता तो इन छाया चित्रों और वायरल वीडियो को देखकर यही कह रही है कि राहुल को विधायक के रूप में देख रही है क्या कांग्रेस पार्टी युवा चेहरे पर दाव लगाएगी?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here