चौरई का एक सितारा और बंडोल के वर्दीधारी की जुगलबंदी से फिक रहे हैं गुल्लू ,बेगम और बादशाह
कहते हैं पुलिस अगर चाहे तो मंदिर से चप्पल भी चोरी नहीं हो सकती ,परिंदा पर नहीं मार सकता,खाकी में वह ताकत है की अपराध करने वाले अच्छे अच्छे अपराधियों की पेंट गीली हो जाती है पर, शर्त यह है की खाकी दागदार ना हो खाकी को पहनने वाला रिश्वतखोर ना हो अपराधियों का संरक्षक ना हो तो मजाल है कि अपराध जन्म लेगा ,पर इन दिनों कुछ खाकीधारी स्वार्थ सिद्ध करने अपराधियों से हाथ मिला लिया गया है बताया जाता है की बंडोल थाना क्षेत्र में नए थानेदार साहब के आते ही जुआ की रेड डाली गई थी, पर जुआ बदस्तूर अभी भी जारी है, जुए की रेड में जिसे फरार बताया गया था,वह अभी भी पोलिस गिरफ्त से बाहर है,सूत्र बताते है उस नलकट और थानेदार साहब का गहरा नाता है, और अभी तक वह फरार आरोपी पकड़ में भी नहीं आया है पर जुआ बेरोकटोक चल रहा है, जुआ फड़ से 1 किलोमीटर दूरी तक पुलिस गस्त करती है और वापस आ जाती पर जहां जुआ चल रहा है वहां तक पुलिस नही पहुंच रही है,सूत्र तो यह भी बता रहे हैं की थानेदार साहब का जिगरी जो सिवनी का रहने वाला है ,कान्हीवाड़ा थाने में साहब के साथ में रहा है फिलहाल चौरई में पदस्थ है उसने जुआ खिलाने और खेलने का सेटअप जमाने का ठेका लेकर रखा है, सूत्र ऐसा बताते हैं कि चौरई में सेटअप हुआ है,सिवनीं बस स्टैंड की एक होटल में जहां उनकी बैठक उठक है 1 लाख रुपया जमा कर दिया गया है और बंडोल थाना क्षेत्र में बेरोकटोक जुआ चल रहा है ,कितनी हकीकत है और कितना फसाना है यह तो तभी समझ में आएगा जब थानेदार साहब इस जुए में असली रेड़ डालेंगे और फरार आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजेंगे ,तब पता चलेगा की वर्दी दागदार है या धुली हुई है, क्योंकि इसके पहले थानेदार साहब के आते ही जो रेड डाली गई थी वह प्री प्लान रेट थी ऐसा जान पड़ता है।
चलता पुर्जा है सिवनीं का खाकीधारी,चौरई में करता है थानेदारी
सूत्र बताते हैं की चौरई में पदस्थ 1 सितारा कांधे पर लगाये वर्दीधारी चलता पुर्जा है और बंडोल थाने आये थानेदार के साथ कान्हीवाड़ा में भी नौकरी किया है अब चौरई के थाने में अपनी वर्दी की धोंस और दिमाग की उपज के सहारे स्वार्थ सिद्ध कर रहा है, उसने बंडोल थाना क्षेत्र में एक कांग्रेसी नेता जो जुआरी और नलकट है से सेटअप जमा कर सिवनी बस स्टैंड की एक होटल में जहां यह चलता पुर्जा अक्सर बैठता है ,एक लाख रुपए की रकम छुड़वाया है ,और यह 1 लाख की रकम बंडोल थाने के किस वर्दी धारी के लिए छुड़वाया गई है यह स्पष्ट नही हो रहा है पर जुआ बेरोकटोक जारी है ,बताया जाता है की जिम्मेदार खाकीधारी तो बाल बच्चों की कसम खाकर यह कह रहे हैं कि हमने पैसा नहीं उठाया है,अगर पैसा नहीं उठाया तो रेड भी तो नहीं मार रहे हैं वर्दीधारी, आखिर किसकी शह पर चल रहा है बंडोल थाना क्षेत्र में जुआ , यह बात पुलिस कप्तान को बंडोल थाना प्रभारी से पूछनी चाहिए क्योंकि जुआ तो बंडोल थाना क्षेत्र में चल रहा है सिवनीं से खिलाड़ी जा रहे हैं तो बंडोल थाने की पुलिस को यह जुआ क्यों नहीं मिल रहा है ?बंडोल थाना क्षेत्र में चल रहे जुआ से बंडोल थाने में पदस्थ खाकीधारीयो पर प्रश्न चिन्ह लगता है।ऐसा प्रतीत होता है कि चौरई में पदस्त 1 सितारा वर्दीधारी सिवनीं जिले के बंडोल थाना को चला रहा है।