Home सिवनीं न्यूज़ दो मुंहे सांपों से कैसे बचेंगे विधायक 

दो मुंहे सांपों से कैसे बचेंगे विधायक 

0
दो मुंहे सांपों से कैसे बचेंगे विधायक 

फन फैलाए पिटारे के बाहर घूम रहे हैं

चुनाव आते ही नेता टिकट की दावेदारी करने जुगाड़ में लग जाते हैं सिवनी जिले की केवलारी विधानसभा में भी सभी नेता टिकट मांगने की होड़ में दौड़ रहे हैं टिकट की खींचातानी में राकेश पाल की विधानसभा केवलारी में कांग्रेस समर्पित भाजपाई अपनी अपनी रोटी सेकने में लगे हुए है, ये वो लोग है जो केवलारी विधानसभा में गुटवाजी पैदा कर रहे, टिकट पाने की लालसा में अपने आप को भाजपाई बताने वाले नेता कांग्रेस के रजनीश सिंह के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते नजर आ रहे हैं, टिकट बीजेपी से चाहिए,प्याज राकेश की काट रहे हो ,रजनीश के साथ घूम रहे हो तो टिकट लेने के बाद भाजपा को जिताओगे की हरवाओगे और राकेश पाल की टिकट काटने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाने वाले दो मुंह के सांप पिटारे से बाहर निकलकर केवलारी विधानसभा में घूमने लगे हैं इन दो मुंहे सांपों को रजनीश के साथ कई जगह देखा गया है विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी के संगठन को इस ओर भी ध्यान देना चाहिए की जो लोग भाजपा की रीति नीति से वाकिफ है बावजूद इसके अपने ही पार्टी का गला घोटने के लिए कांग्रेसी विधायक के साथ  घूम रहे हैं ,तो इन पर अनुशासनात्मक कार्यवाही क्यो नही,जबकी  राकेश पाल सिंह ने केवलारी में 25 साल के कांग्रेस के किले को तोड़कर भाजपा में परिवर्तित कीया है,अब ऐसे में  भाजपा के ही कुछ हरिराम चुनाव जैसे जैसे पास आ रहे है तो अपनी पार्टी की नमक हलाली करने की बजाए नामक हरामी करतें हुए कांग्रेस के नेताओ की गुलामी में लग गये है इसमें बड़े बड़े नेता जिला महामंत्री भी शामिल है जिन्हें दलाली करके उपजे है ऐसा माना जाता है,वही बात करे  नगरपरिषद छपारा के उपाध्यक्ष शिवकांत सिंह की तो वे भी दो मुँह के साँप जैसा काम कर रहे है,ये भाजपा के रहेंगे या अपने भाई के सगे ये आज तक समझ नही आया है।श्री राम ठाकुर भी भाजपा के प्रतिष्ठित नेता है और उनका भी दूसरी पार्टी के नेताओं के साथ उठाना बैठना आने वाले समय मे भाजपा के लिए चिंतनीय विषय है।

ReplyForward

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here