Home सिवनीं न्यूज़ आलोक दुबे के सामने बौने साबित हुए मुनमुन

आलोक दुबे के सामने बौने साबित हुए मुनमुन

0
आलोक दुबे के सामने बौने साबित हुए मुनमुन

अपने कृपा पात्र आसिफ जरदारी को वक्फ बोर्ड अध्यक्ष बनाकर आलोक ने मुनमुन को दिखाई जगह 

आलोक यह बताना चाह रहे है कि मुनमुन संगठन में पद नही दिलवा सकते तो टिकिट कैसे लाएंगे

शेर घाई दहाड़ने वाले विधायक,जो अपने आप को गिरवी रखकर भाजपा में शामिल हुए थे पर अब संगठन के दोहरे रवैये और भाजपा की गुटबाजी के कारण  दिनेश राय मुनमुन शेर घाई विधायक नहीं बचे है ,मुनमुन राय भाजपा से चुनाव जीतकर विधायक तो बन गए है,पर भाजपा जिला  संगठन उन्हें उनकी जगह दिखाने में कही कसर नहीं छोड़ रहा है। जब से सिवनीं भाजपा के  जिला अध्यक्ष आलोक दुबे बने है तब से उन्होंने संगठन में  दिनेश राय मुनमुन की स्थिति राजनैतिक तौर पर दयनीय बना दिया है।  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा के विशेष कृपा पात्र आलोक दुबे के रहते प्रशासनिक पदस्थापना से लेकर  संगठनात्मक नियुक्ति में विधायक दिनेश राय मुनमुन की  पसंद और नापसंद को नजर अंदाज किया जा रहा है। बताया जाता है की जिला वक्फ बोर्ड अध्यक्ष के लिए दिनेश राय मुनमुन ने कुछ लोगो के नाम की अनुशंसा किया था यह बात आलोक दुबे को पता चल गई तो उन्होंने मुनमुन राय को जगह दिखाने अपने करीबी और कृपा पात्र आसिफ जरदारी का नाम सामने ला दिया जो बोरदई ग्राम पंचायत के सरपंच है और जो विधायक से ज्यादा आलोक दुबे को पार्टी का बड़ा नेता मानते है।आसिफ जरदारी को यह बात अच्छी तरह से मालूम थी की यदि वह विधायक दिनेश राय मुनमुन की अनुशंसा लेते है तो उनका पत्ता भी कट जाएगा क्योंकि आलोक दुबे की विशेष कृपा से मुनमुन राय संगठन में हांसिए में चले गए है।                        

दीवान शाद अली को भी किया सेट

आलोक दुबे और दीवान शाद अली जमीनों के धंधे में पार्टनर है लेकिन शाद अली पिछले कई महीनों से कभी फेशल नामक युवक को जिला वक्फ बोर्ड अध्यक्ष बनाने का लॉली पॉप दे रहे थे तो कभी पूर्व पार्षद छोटू को अध्यक्ष बनाने का सपना दिखाते हुए उनके साथ सिवनी से भोपाल तक का सफर करते हुए यह बताने का प्रयास कर रहे थे की वक्फ बोर्ड में वह जिसे चाहेंगे उसे अध्यक्ष बनाएंगे बताते है की मुनमुन राय ने पूर्व पार्षद छोटू सहित अन्य लोगो को अनुशंसा पत्र दिया है यह बात जिला भाजपा के अध्यक्ष आलोक दुबे को पता चल गई तो उन्होंने मुनमुन राय को जगह दिखाने के लिए दीवान शाद अली को अपने साथ मिला लिया और आसिफ जरदारी के नाम की पहल करते हुए आसिफ जरदारी को जिला वक्फ बोर्ड कमेटी का अध्यक्ष बनवा लिया ,बताया जाता है की आसिफ जरदारी को जिला वक्फ बोर्ड अध्यक्ष बनाने का आदेश 18 अगस्त को ही जारी हो गया था ,जिसमे सचिव  बोरदई निवासी शहजाद बैग को बनाया गया है यानी की आलोक दुबे की कृपा से बोरदई के सरपंच आसिफ जरदारी अध्यक्ष है तो बोरदई के ही शहजाद बैग सचिव है आलोक दुबे ने चुनावी साल में मुनमुन राय को पछाड़ते हुए अपनी पसंद का अध्यक्ष बनाकर मुनमुन को यह संदेश तो दे ही दिया की जब उनकी मर्जी के बिना जिला वक्फ बोर्ड अध्यक्ष नही बन सकता तो विधायक की टिकट कैसे मिल सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here