Home सिवनीं न्यूज़ नरेश के नेहले पर अर्जुन सिंह का देहला

नरेश के नेहले पर अर्जुन सिंह का देहला

0
नरेश के नेहले पर अर्जुन सिंह का देहला

अर्जुन सिंह बैंक कर्मचारी थे असल और ब्याज का सही हिसाब कर दिए

अपनी ही बातों में झूठे साबित हुए नरेश

अर्जुन सिंहने नरेश की बोलती किए बंद

चुनावी वर्ष नेताओं के बीच राजनीतिक तकरार और नोकझोंक के बीच ऐसे कई मामले निकलकर सामने आ जाते हैं जिसमें नेताजी खुद ही ट्रोल हो जाते हैं बगैर सोचे समझे सोशल मीडिया का सहारा लेकर कुछ नेता ऐसे काम कर जाते हैं की जग हंसाई होने लगती है हालांकि नरेश के बारे में बताया जाता है कि वह शिक्षक रहे हैं परंतु अति उत्साह में कभी-कभी वह सोशल मीडिया में ऐसा कुछ लिख देते हैं जिसे पढ़कर ऐसा लगता है मानो किसी अनाड़ी ने लिखा है दूसरी तरफ कांग्रेस  बरघाट विधायक अर्जुन भी बैंक कर्मचारी रहे हैं उन्हें भी असल और ब्याज का हिसाब किताब रखना अच्छे से आता है इस बार तो ऐसा हिसाब  कर डालें की नरेश को सफाई देनी पड़ रही है, अर्जुन सिंह को नीचा दिखाने  की कोशिश करने वाले नरेश को अर्जुन सिंह ने हिसाब किताब बराबर करते हुए नरेश के कथनों को झूठा साबित कर दिया

पैर भी धोऊंगा और तिलक भी लगाऊंगा साथ में हनुमान चालीसा भी करूंगा

कुछ दिनों पूर्व सोशल मीडिया में पूर्व प्रत्याशी नरेश वरकडे जो कि भाजपा नेता है जिन्हें नेता के रूप में पहचाना जाता है जो मौका, मंच  देखते हुए कभी भी कुछ भी कह देते हैं उन्होंने अर्जुन सिंह के लिए यह कहा था कि उनकी सद्बुद्धि हेतु उनके घर के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करूंगा, यह सब देख और सुन विधायक अर्जुन सिंह ने भी सोशल मीडिया पर लाइव आकर उनके समर्थकों के द्वारा यह बात बताई कि वे हनुमान चालीसा करने आने वाले भक्तों को चाहे वह कोई भी हो उनके पैर धोएंगे और उन्हें तिलक लगाकर उनके साथ हनुमान चालीसा करेंगे और जो दिन निश्चित किया गया था, वह भी नरेश के द्वारा उसी दिन और उसी समय बरघाट विधायक अर्जुन सिंह कासे की थाली ,कासे का लोटा वह भी जल भरा हुआ, राम दरबार सजाकर अपने समर्थकों और परिवार के साथ नरेश वरकडे और अन्य लोगो का इंतजार करते रहे ,लगातार सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो चला ,जब 4:00 बज गए और गीदड़ भक्ति देने वाले नेताजी जो कहे थे उस बात को पूरा नहीं कर सके  तो अंततः बरघाट विधायक अर्जुन सिंह ने जो राम दरबार सजाये थे ,उस दरबार में हनुमान चालीसा खुद ही शुरू कर दी, ऐसे नरेश के नहले पर दहला देने वाले अर्जुन सिंह ने गांधीवादी नेता होने का परिचय देते हुए नरेश की बोलती बंद कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here