10 हज़ार रु मांगने के लगे हैं आरोप
धारा 420,384 के तहत मामला पंजीबद्ध
सिवनी न्यूज़ समाचार पत्र के माध्यम से लगातार फर्जी पत्रकारों के द्वारा की जा रही वसूली और धमकाने चमकाने को लेकर समाचार प्रकाशित कर शासन प्रशासन और आम जनता को आगाह करते रहते हैं ,कि किस प्रकार अपने आप को पत्रकार बता कर सरकारी अधिकारी, कर्मचारी ,व्यापारी, नेता और आम जनता को बेवकूफ बनाना ,खबर छापने की धमकी देकर वसूली करना और अपने आपको पत्रकार बता कर मीडिया जगत का नाम खराब करना इनका पेसा है ऐसे लोग इन दिनों कुकरमुत्ते की तरह उग आए हैं ना इन्हें समाचार लिखते आता है, ना ही किसी समाचार पत्र से यह ताल्लुक रखते हैं, अधिकतर तो ऐसे लोग हैं जिनके अखबार भौतिक रूप में देखने ही नहीं मिलते हैं ,मोबाइल पर पेपर दिखाकर लोगों को बेवकूफ बनाते हैं और दमदारी दिखाकर वसूली करते हैं, इनका रिकॉर्ड जनसंपर्क कार्यालय में नहीं है और इनके कारण पत्रकार जगत का नाम खराब हो रहा है परंतु इनको संरक्षण देने वाले भी वही लोग हैं जो इनको बिठाकर चाय पिलाते हैं, कभी इनसे 100/50 देने के पहले यह नहीं पूछते कि उनका अखबार इस धरती पर कब उतरेगा ,जिसके चलते इन फर्जी पत्रकारों के हौसले बढ़े हुए हैं, खैर देर सवेर अब आम जनता को भी यह समझ में आने लगा है ,और सिवनी न्यूज़ की मुहिम रंग लाने लगी है, जनता जागरूक हो चली है ऐसा फर्जीवाड़ा करने वाले और वसूली बाज लोगों के ऊपर लामबंद होकर मामला पंजीबद्ध करवाकर उसे जेल भेजने के लिए घंसौर तक बंद करवा दिए हैं ,यह संगठन बधाई का पात्र है जिसने ऐसे फर्जी लोगों के खिलाफ मोर्चा खोला है ऐसे फर्जी लोगों का सफाया होना जरूरी है ,जो जगह जगह अपनी तीरंदाजी दिखा कर वसूली कर रहे हैं हम आपको बता दें कि आने वाले कुछ दिनों में 15 अगस्त आ रहा है फिर कुकर मुत्ते की तरह फर्जी अखबारों के नाजायजपत्रकार फर्जी पेपर का नाम लेकर वसूली करने वाले वसूलीज पूरे जिले में घूमने लगेंगे और अधिकारी, कर्मचारी इन नाजायज पत्रकारों को तवज्जो देकर अपना सर छुपाते फिरेंगे, अभी भी वक्त है,कुछ समाचार पत्र और सेटेलाइट चैनल को छोड़ दिया जाए तो अन्य यूट्यूब, सोशल मीडिया और मोबाइल पर चलने वाले अखबार में अगर कोई विज्ञापन लगाता है और उसकी वसूली करता है तो उसकी शिकायत प्रशासनिक कार्यालयों में की जा सकती है, जनसंपर्क कार्यालय, पुलिस अधीक्षक, जिला कलेक्टर और संबंधित क्षेत्र के थाने में ऐसे वसूलीबाजो की शिकायत घंसौर की तरह की जा सकती है पर शिकायत करने के पहले शिकायतकर्ता को यह जरूर पता कर लेना चाहिए कि वाकई वह फर्जी है या नहीं ,जिस पेपर में विज्ञापन लगा है वह पेपर लगातार छप रहा है या नहीं, इसकी जानकारी जिला जनसंपर्क विभाग से आसानी से ली जा सकती है ,जो अखबार लगातार प्रकाशित और प्रसारित होते हैं सिवनीं में इनका भौतिक रूप देखने को मिल रहा है ऐसे पत्रकार तो तीज त्यौहार में विज्ञापन लगाने के हकदार रहते हैं परंतु जो नाजायज तरीके से 15 अगस्त ,26 जनवरी ,होली,ईद, दिवाली का फायदा उठाकर फर्जी अखबार के नाम पर वसूली करते हैं, ऐसे पत्रकारों की शिकायत भी की जा सकती है, हम नाम गोपनीय रखेंगे और इस मुहिम में अगर कोई शिकायत करने आगे आता है तो उसकी मदद भी करेंगे ,हमारा उद्देश्य किसी पत्रकार को उसके पथ से अलग करना नहीं बल्कि फर्जी पत्रकारों का सफाया करना है जो लोग पत्रकारिता को बदनाम कर आम जनता और कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी और नेताओं के सामने अपनी चकमक देते हैं, जबकि हकीकत में उनका कोई वजूद नहीं होता है ऐसे लोगों के कारण अन्य पत्रकार भी बदनाम होते हैं इसीलिए इनका सफाया जरूरी है क्योंकि ये फर्जी अखबारों की नाजायज औलाद है
घंसौर के यादव महासभा की शिकायत से हुआ है फर्जी पत्रकार पर मामला दर्ज
फर्जी पत्रकार की शिकायत करने वाले यादव महासभा ने घंसौर थाने में शिकायत दर्ज करने के साथ-साथ ज्ञापन भी सौंपा था पर कार्यवाही नहीं होने पर घंसौर बंद का आह्वान भी किया था इसी आवेदन पर कार्यवाही करते हुए घंसौर पुलिस ने लखन सोलंकी नामक फर्जी पत्रकार जो वसूली बाज के नाम से बदनाम है, पिछले 15 सालों से छेत्र को दीमक की तरह चाट रहा था जिस पर यादव महासभा दिमकमार दवाई के रूप में कानून का सहारा लेकर छेत्र के लोगो को निजात दिलाने की कोसिस की है।
क्या है मामला
यादव महासभा के आवेदन पर कार्यवाही करते हुए थाना घंसौर में सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदस्थ पुलिस ने शिकायत क्रमांक 152/23 दिनांक 29/07/2023 को जो जांच की गई शिकायत जांच के दौरान प्रार्थी कोकलाल यादव गवाह भारत यादव बद्री यादव रामस्वरुप यादव, राजेश यादव एवं अनावेदक लखनसिंह सोलंकी को तलब कर पूछताछ कर कथन लेख किया। आर. आई कार्यालय घंसौर के बगल की भूमि में ग्राम पंचायत द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री बाबूलाल गौर की मूर्ति/स्मारक का कार्य हो रहा हैं दिनांक 18/07/2023 को दोपहर करीब 03/00 बजे यादव लॉज के नीचे कोकलाल यादव (यादव समाज जिला अध्यक्ष) एवं भारत यादव बद्री यादव रामस्वरुप यादव, राजेश यादव बैठे थे उसी समय लखनसिंह सोलंकी आकर बोलने लगा कि यहाँ निर्माण कार्य अवैध है आप लोगो ने मद परिवर्तन नही कराया यह गोठान की भूमि हैं पेशा एक्ट के अधीन ग्राम पंचायत से बिना स्वीकृति लिये अवैध निर्माण कार्य कर रहे हैं जिसे मैंनें अभी तक नही छापा है यदि आप मुझे दस हजार रुपये नहीं दोगे तो मैं इसे प्रदेश टुडे पेपर में छपवा दूगां प्रशासन पर दबाव बनवाकर काम रुकवा दूंगा ।
लखन सोलंकी जनसंपर्क कार्यालय में नही है पंजीकृत
हॉकर है या पत्रकार
शिकायत जांच पर लखनसिंह सोलंकी का जिला जनसम्पर्क कार्यालय जिला सिवनी से जानकारी प्राप्त की गई जिसमें लखनसिंह सोलंकी तथा इससे संबंधित मीडिया संस्थान में कोई वैध अभिलेख कार्यालय मे उपलब्ध नही है। शिकायत जांच पर आवेदक व गवाहो के कथनों से लखनसिंह सोलंकी जो अपने आप को प्रदेश टुडे घंसौर का संवाददाता बताकर निर्माण कार्य के एवज में अवैध रूप से आवेदक से दस हजार रुपये की मांग करना पाया गया। जो लखनसिंह सोलंकी पिता गुलाबसिंह सोलंकी उम्र 57 साल वार्ड क्र. 02 घंसौर थाना घंसौर जिला सिवनी के विरुद्ध प्रथम दृष्टया धारा 384, 420 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
प्रदेश टुडे के नाम पर मांगे 10 हज़ार
निर्माणधीन स्व. श्री बाबूलाल गौर जी स्मारक के 10,000 रु. की रिश्वत ना देने पर लखनसिंह सोलंकी द्वारा प्रदेश टुडे अखबार में छापी झूठी खबर जिसके संबंध में कार्यवाही के लिए कोकलाल यादव पिता स्व. हल्के प्रसाद यादव वार्ड क्र. 15 घंसौर थाना घंसौर जिला सिवनी ने निवेदन किया था कि संसद निधी से प्रस्तावित स्व. श्री बाबूलाल गौर जी का स्मारक आर. आई. आफिस के बाजू में मेन रोड घंसौर पर बनाया जा रहा हैं जो पूर्णतः कम्पलीट होने को है। जो कि विगत दिनांक 18/07/2023 को यादव लॉज के नीचे सामाजिक चार से पांच लोग बैठे हुये थे। जिसमें कोकलाल यादव, भारत यादव, बद्री यादव, रामस्वरुप यादव और राजेश यादव मौजूद थे। उसी समय लखनसिंह सोलंकी पिता गुलाब सिंह सोलंकी जो खुद को प्रदेश टुडे का पत्रकार कहता है। वह आया और यहाँ वहाँ की चर्चा करते हुये बोला यार यादव जी अब आप लोगों का निर्माणधीन कार्य लगभग पूरा हो गया मगर हमे पैसे नहीं मिले तो मैंने पूछा कितने तो बोला मुझे 10,000 रुपये चाहिये तो मैंने पूछा किस चीज के पैसे तो उसने कहा यह निर्माण कार्य अवैध हैं आप लोगो ने मद परिवर्तन नही कराया यह गोठान की भूमि है उसने मुझे पेशा एक्ट के तहत ग्राम पंचायत से बिना स्वीकृति लिये अवैध निर्माण कार्य कर रहे जिसे मैनें अभी तक नहीं छापा है यदि आप मुझे 10,000 रुपये नही दोगे तो मैं कल इसे प्रदेश टुडे पेपर में छाप दूंगा और शासन प्रशासन से दबाव बनाकर निर्माण कार्य रुकवा दूंगा । अतः महोदय जी जब मेरे द्वारा पैसे न देने पर लखन सिंह सोलंकी तिलमिला गया और 22/07/2023 दिन शनिवार को प्रदेश टुडे मे गोडवाना गणतंत्र पार्टी के कुछ पदाधिकारी की फर्जी फोटो एडिट करके खबर प्रकाशित किया था।