पुलिस की सुस्ती से जुआरी और नलकट की मौज
सिवनी पुलिस भले ही लाख दावे कर ले क्रिकेट सट्टा और जुआ सिवनी जिले में बंद है अब यकीन करना मुश्किल होता है क्योंकि लगातार 3 सालों से नैनपुर में जुआ चल रहा था और रोजाना चार से पांच थाना को लांघकर जुआरी नैनपुर जुआ खेलने जाते थे, परंतु पुलिस का सूचना तंत्र इतना लकवा ग्रस्त हो चुका था की उन्हें यह नहीं पता जुआरी रोज जा रहे हैं जब नैनपुर में जुआ फड़ पर रेड डाली गई तो करोड़ों रुपए का जुआ पकड़ाया और तो और लगभग 50 जुआरी सिवनी जिले के पकड़ाई आए, ऐसे में सिवनीं जिले की पुलिस पर भी सवालिया निशान खड़े होते हैं जबकि नैनपुर में जुआ रेड हो चुकी है तो अब सिवनीं जिले के भुक्कड़ थाना क्षेत्र बंडोल और अरी में जुआ फड़ जमने लगा है जुआरी मौज कर रहे हैं नलकट पुलिस को महिना बंदी देने की लिए जोर शोर से जुआ खेल रहे हैं, ऐसे में इन छेत्रो से संबंधित पुलिस इन नलकटो पर हमेशा मेहरबान रहा है भले ही बड़े साहब ईमानदार हो पर अधीनस्थ कर्मचारी और थानेदार तो चढ़ोत्तरी की भेंट लेकर खुश रहने में भलाई समझते हैं।
अरी और बंडोल थाना क्षेत्र में जुआरियों और नलकटों की मौज
सिवनीं पुलिस भले ही बड़े-बड़े दावे कर ले, पर सूत्रों के हवाले से यह जानकारी आ रही है कि नैनपुर में जुआ फड पर रेड डलने के बाद जुवारी अनाथ हो गए थे, ऐसे में सिवनी में अपने आपको समाज सेवी बोलने वाले ,जो पहले जुआ खेलने का काम करते थे अब नलकट बन गए हैं इन अनाथ जुआरियों के बाप बने हुए है और अपनी टीम लेकर अरी थाना छेत्र में जुआ खिलवा रहे हैं हालांकि यह नया नल कट नहीं है पुलिस के पास इसका पूरा रिकॉर्ड है पर अरी थाना की हकीकत किसी से छिपी नहीं है कि किस तरह अपराधियों को शरण देने का काम अरी पुलिस के द्वारा किया जाता है और यही कारण है कि दो कौड़ी के नलकट पुलिस को अपनी जेब में लेकर जुआ जैसे अवैध कारोबार को चला रहे हैं ,ऐसा ही मामला बंडोल थाना क्षेत्र का है बंडोल थाना भुक्कड़ थाने के रूप में जाना जाता है बताया जाता है की बंडोल थाना क्षेत्र में जुआ फड़ सजने लगे हैं और फड़ चलाने वाला नलकट राजनीति में भी सक्रिय नजर आता है ,बताया जाता है की राजनीति और जुए की नलकट से कमाए हुए रुपयों से थानों में भी अच्छी चढ़ोत्तरी चढ़ाता है और छेत्र में दबंगई फैला कर रखा हुआ है भले ही बड़े साहब ईमानदारी से काम कर रहे हो पर बड़े साहब की इमानदारी पर बट्टा लगाने के लिए यह 2 भुक्कड़ थाने भस्मासुर की भूमिका निभा रहे हैं ।