Home सिवनीं न्यूज़ जय बजरंगबली तोड दिए कांग्रेस की नली

जय बजरंगबली तोड दिए कांग्रेस की नली

0
जय बजरंगबली तोड दिए कांग्रेस की नली

मीठा मीठा गपई गप कड़वा कड़वा थु थु की तर्ज पर चल रही कांग्रेस

चुनावी वर्ष और पार्टियों  का एक दूसरे के ऊपर आरोप-प्रत्यारोप करना राजनीति में  लाजमी माना जाता है ,पर विपक्ष में बैठी कांग्रेस का कोई दिन ईमान समझ नही आ रहा,यहां तो कोई विरोध कर रहा तो कोई विकास की बधाई देता दिख रहा है , दोनों पार्टियों के नेता अपनी-अपनी टिकट के लिए भी जुगत में लगे हुए दिखाई दे रहे हैं चाहे वह भाजपा हो या कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के दर्जन भर नेता अपनी-अपनी पार्टियों से चुनाव लड़ने के लिए टिकट की दावेदारी कर रहे हैं टिकट की दावेदारी के चलते कई गुट भी बन चुके हैं और अब पार्टियां गुटबाज पार्टी हो चुकी है, गुटबाजी में एक दूसरे के ऊपर छींटाकशी करते भी दिखाई दे रहे हैं चुनावी वर्ष में ऐसे दौर से हर नेता को गुजरना पड़ता है, परंतु विपक्ष में बैठी सिवनीं कांग्रेस जो स्थानीय मुद्दों को भुनाने में हमेशा असफल रही है प्रदेश और देश के मुद्दों को लेकर जनता को भ्रमित करते रही है, अब सिवनी जिले की कांग्रेस पार्टी का एक और नया चेहरा देखने को मिल रहा है जहां मीठा मीठा गपई गप और कड़वा कड़वा थूथू की कहावत को चरितार्थ करते हुए  कांग्रेसी नेता दिखाई दे रहे हैं, हुआ यूं कि 19 जुलाई को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भूमि पूजन और विकास यात्रा करने के लिए सिवनी आए थे जहां विपक्ष की भूमिका निभाने वाले कुछ कांग्रेसी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का विरोध करते दिखाई दिए और गिरफ्तार भी किए गए उन्होंने इस गिरफ्तारी को विपक्ष की भूमिका का नाम देकर काफी चर्चित भी किया, अखबारों में भी खबरें छपी परंतु इसी बीच कांग्रेस पार्टी के नेता शफीक खान जो वर्तमान में नगर पालिका के अध्यक्ष हैं नगर के प्रथम नागरिक है, नगर पालिका कांग्रेस के कब्जे में हैं अगर नगर पालिका से संबंधित कोई भी कार्य होता है तो कांग्रेस इस बात का श्रेय लेने से नहीं चूकती है परंतु मुख्यमंत्री की विकास यात्रा के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष शफीक खान अपने खेमे को दरकिनार कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विकास यात्रा की बधाई देने के लिए रथ पर चढ़े जहां उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से हाथ भी मिलाया और आशीर्वाद भी प्राप्त किया यह कैसी राजनीति है, कांग्रेस  पार्टी के कुछ नेता भाजपा का विरोध कर रहे हैं ,मुख्यमंत्री का विरोध कर रहे हैं और वहीं पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुनमुन राय के द्वारा किए गए विकास कार्यो की बधाई देने के लिए नगर पालिका के अध्यक्ष रथ पर चढ़ रहे हैं, जबकि कांग्रेस का एक धड़ा सहित कई कद्दावर नेता नाही विकास यात्रा में विरोध करते दिखाई दिए और ना ही शहर में कहीं शिरकत करते दिखाई दिए यह देख जनता भी यह कह रही थी की कांग्रेस का एक धड़ा कोप भवन में चला गया है। हालांकि जनता के बीच मे यह भी चर्चा चल रही है कि  नगर पालिका चुनाव के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष जो हर धर्म को एक समान मानते हैं ,जिन्होंने अपने कार्य की  शुरुआत मंदिर के जीर्णोद्धार से की है ,उन्होंने चुनाव के दौरान बजरंगबली  जी की पूजा अर्चना की थी ,जिसको लेकर काफी विवाद भी हुआ था और सुर्खियों में भी रहे थे,परंतु यह माना जा सकता है की सर्वधर्म को मानने वाले शफीक खान का कितना ही विरोध कर लो उनके ऊपर बजरंगबली जी का आशीर्वाद रहा है और आज  भाजपा और प्रधानमंत्री ,मुख्यमंत्री,विधायक के द्वारा कराए गए विकास कार्य के सच को मानने के लिए वह तैयार हैं वह सच से दूर नहीं भाग रहे हैं इसीलिए उन्होंने शिवराज सिंह चौहान और दिनेश राय मुनमुन  के द्वारा कराए गए विकास कार्यों को सहज स्वीकार करते हुए विकास यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री का अभिवादन किया और उनका आशीर्वाद भी  प्राप्त किया भले ही विरोध करने वाली कांग्रेस और कोप भवन में मुह छिपाती कांग्रेस  से विपरीत काम किया  हो ,पर कांग्रेस का ऐसा नजारा देखकर यह लगा कि कांग्रेस अब टूटती हुई नजर आ रही है ,और नगर पालिका अध्यक्ष शफीक खान के ऊपर बजरंगबली का आशीर्वाद ही कहा जा सकता है कि उन्होंने सच को स्वीकार करते हुए अपनी पार्टी की चिंता किए बिना मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधायक मुनमुन राय के द्वारा किए गए विकास कार्यों को सहज स्वीकार किया इसे बजरंगबली का आशीर्वाद ही कहा जा सकता है ऐसी जन चर्चा का विषय बना हुआ है।

नगर पालिका अध्यक्ष शफीक खान ने मुख्यमंत्री से मिलाया हाथ ,लिया आशीर्वाद

19 जुलाई को विकास यात्रा के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष शफीक खान ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और  विधायक मुनमुन राय के रोड शो  और विकास यात्रा के दौरान रथ पर चढ़कर मुख्यमंत्री से हाथ मिलाया, उनका अभिवादन किया और उनसे आशीर्वाद भी लिया यह देख जनता भी हतप्रभ रह गई , शफीक खान कांग्रेस के नेता है,कांग्रेस के कब्जे में नगर पालिका है,कांग्रेस का एक धड़ा विरोध कर रहा हैं, ऐसे में शफीक खान  का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधायक मुनमुन राय को विकास यात्रा की बधाई देना कई राज खोल रहा है, और यह नज़ारा देख जनता भी कांग्रेस की गुटबाजी को समझ गई।

कुछ कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री का किया विरोध

मुख्यमंत्री की विकास यात्रा के दौरान कुछ कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया बताया जाता है कि यह कांग्रेसी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का विरोध करने की तैयारी कर रहे थे ,ऐसे में प्रशासन को भनक लगते ही इन्हें गिरफ्तार कर कार्यक्रम स्थल से दूर नजरबंद किया गया पर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और फोटो को देखें तो विरोध करने वाले में कहीं पर भी कांग्रेस के जिला पदाधिकारी और अन्य पदाधिकारी दिखाई नहीं दिए ,विरोध करने वालों में राजा बघेल प्रमुख रुप से दिखाई दिए सवाल यह पैदा होता है की एक ओर कांग्रेस का एक गुट मुख्यमंत्री का विरोध करता है ,पदाधिकारी वाला गुट कोप भवन में रहता है ,वही कांग्रेस पार्टी की जिले में उपलब्धि के रूप में  नगर पालिका अध्यक्ष शफीक खान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुनमुन राय का विकास यात्रा के दौरान अभिवादन कर मुख्यमंत्री से आशीर्वाद लेते दिखाई दिए ,और इस मामले ने कांग्रेस की पोल खोल दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here