Home सिवनीं न्यूज़ धनी का तेल जला और मौकापरस्तों की छाती 

धनी का तेल जला और मौकापरस्तों की छाती 

0
धनी का तेल जला और मौकापरस्तों की छाती 

मामला ताखलाकला के बच्चो की स्मार्ट क्लास का

विधायक चाह रहे बच्चे स्मार्ट क्लास ले रोड़ा बन रहे भाजपाई

हिंदुस्तान में शिक्षा सभी का मौलिक अधिकार है जिस प्रकार प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बेहतर शिक्षा देने के लिए नित नए प्रयोग और सुविधाएं मुहैया करवा रहे हैं अव्वल आने वाले बच्चो को इनाम स्वरूप लैपटॉप और 25000 रु दिया जा रहा है परंतु भाजपा में कुछ  ऐसे नेता हैं जिनको राजनीति करने हुए  यह महसूस नहीं होता की उनकी राजनीति बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है ,और ऐसा ही मामला बरघाट विधानसभा में देखने को मिला जहां बच्चों की शिक्षा पर रोक लगाने के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की आशाओं पर पानी फेरते हुए भाजपा के ही नेता दिखाई दिए, जो विधानसभा टिकट लेकर चुनाव भी लड़े हैं हालांकि हार गए थे इस बार फिर विधानसभा की तैयारी कर रहे हैं बच्चों की प्रगति पर रोड़ा बनने के लिए इन्होंने हद पार करते हुए स्कूल प्रबंधन को यह धमकी तक दे डाली कि अगर स्मार्ट क्लास का उद्घाटन हुआ तो सभी कर्मचारी शाम तक अपना बोरिया बिस्तर बांध ले ,सत्ता और सरकार का इतना नशा की शिक्षकों की गर्दन पर राजनीतिक तलवार रखकर धमकी देने से भी नहीं चूक रहे हैं ,डरा हुआ स्कूल प्रबंधन इसकी शिकायत जिलाध्यक्ष से करने की सोचा पर जिलाध्यक्ष ने फोन नहीं उठाया, बहरहाल बरघाट विधायक अर्जुन काकोडिया ने स्मार्ट क्लास को शुरू करने के लिए विधायक निधि से पैसा भी दिए और स्मार्ट क्लास का उद्घाटन भी कर दिए है, विरोध करने वाले इन नेताओं को गांव की जनता और स्कूल प्रबंधन सहित बच्चों ने यह एहसास करा दिया जी पढ़ने वाले बच्चों को रोकने का अधिकार किसी में भी नहीं है

नरेश वरकड़े और गौरव बिसेन का नाम बच्चों की शिक्षा में रोड़ा बनने लिया जा रहा

प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत दिवस बरघाट विधानसभा के  विधायक अर्जुन सिंह काकोडिया ने विधायक निधि से फंड रिलीज करते हुए ताखलाकला के स्कूल में बच्चों को स्मार्ट क्लास देने की शुरुआत किया, स्मार्ट क्लास के उद्घाटन में भाजपा नेताओं का नाम ना होने से बौखलाए नरेश वरकड़े और अन्य भाजपा नेता जिसमें गौरव बिसेन का नाम भी लिया जा रहा है स्कूल प्रबंधन को चमकाना शुरू कर दिया ,पूरी तरह मामला अपने हाथों में लेने के बाद यह धमकी भी दी गई कि अगर स्मार्ट क्लास का उद्घाटन अर्जुन काकोडिया से कराया जाता है तो शाम तक शिक्षक अपना बोरिया बिस्तर  बांध लें, उनका ट्रांसफर करवा देंगे ,जब इस बात की जानकारी ग्रामीणों को लगी तो ग्रामीणों ने स्कूल प्रबंधन को हिम्मत देते हुए यह कहा की अगर ऐसी कोई कार्रवाई होती है तो हम विरोध करेंगे

 विधायक निधि का पैसा तो उद्घाटन करने का अधिकार भी विधायक

  विधायक अर्जुन सिंह ने स्मार्ट क्लास के लिए विधायक निधि जारी किए थे और क्षेत्र का विधायक अगर अपनी विधायक निधि से पैसा देता है तो उद्घाटन करने का अधिकार भी उसी को रहता है ऐसे में विधायक का विरोध करने में  नरेश बरकड़े और अन्य नेता यह भूल गए कि वे लोग बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं ,सत्ता सरकार का दुरुपयोग करते हुए धमकी दे रहे हैं ,ऐसी हरकत से भाजपा के मूल वोटर भाजपा को वोट देने से कतराएंगे और शायद यही कारण रहा है कि विगत चुनाव में नरेश वरकड़े को जनता ने नहीं पतयाई थी, यह मामला देख जनचर्चा चल रही है कि धनी का तेल जल रहा और मौकापरस्तो की छाती सुलग रही ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here