Home सिवनीं न्यूज़  जिला अस्पताल में हो गई पांच लाख की चोरी

 जिला अस्पताल में हो गई पांच लाख की चोरी

0
 जिला अस्पताल में हो गई पांच लाख की चोरी

डॉक्टर नावकर अभी भी बता रहे सीनाजोरी

5 लाख का सामान चोरी और सिविल सर्जन के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही

अगर ऑपरेशन थिएटर के बाहर के लोग चोरी कर ले गए तो जिला अस्पताल में सुरक्षा की कमी है या फिर जिला अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर और कर्मचारी ने चुराया है सामान

ऑपरेशन थिएटर बॉक्स चोरी होना इन औजारों से संबंधित लोगों पर हो सकता है संदेह

जिला अस्पताल में इन दिनों सब कुछ उल्टा पुल्टा चल रहा है सिविल सर्जन विनोद नावकर अब जिला अस्पताल की कमान नहीं संभाल पा रहे हैं ऐसा प्रतीत होता है क्योंकि लगातार सिविल सर्जन के ऊपर तरह-तरह के ऐसे आरोप लग रहे हैं जो सिविल सेवा आचरण के खिलाफ हैं प्रशासनिक अमले की छवि धूमिल हो रही है डॉक्टर जैसे शब्द के ऊपर प्रश्न चिन्ह लग रहा है बावजूद इसके नाही सिविल सर्जन सुधरने का नाम ले रहे हैं और ना ही जिला प्रशासन उन पर कार्यवाही कर रहा है विगत 25 दिनों से नकली एक्स रे  को लेकर सिविल सर्जन विवाद से घिरे हुए हैं सभी को पता है कि वह निस्ता झूठ बोल रहे हैं इसके पहले भी सिविल सर्जन के ऊपर अस्पताल से संबंधित  टेंडर को लेकर कई बार आरोप लग चुके हैं और एक नया खुलासा हुआ है कि जिला अस्पताल में स्थित ऑपरेशन थिएटर के अंदर से डॉक्टरों के द्वारा ऑपरेशन किए जाने वाले औजार की पेटीया चोरी हो गई हैं ,यह पेटीया लगभग 5 लाख  कीमत की बताई जा रही हैं बताया जाता है कि एक नहीं दो पेटियां चोरी हुई है और यह वारदात लगभग 5 महीने पूर्व की हैं उस वक्त जिला अस्पताल के सिविल सर्जन ने केवल आवेदन देकर पुलिस विभाग को सूचना दी और मामले को रफा-दफा कर दिया गया, आज तक नाही वह सामान मिला है और ना ही चोरी करने वाला चोर पकड़ में आया है जबकि यह पूरा सामान जनता के टैक्स से सरकार के द्वारा दिया जाता है ऐसे में सिविल सर्जन जो विवादों में घिरे  रहते है इस पूरे मामले को पीने पर  तुले हुए है इस मामले में सिविल सर्जन की तरफ से किसी प्रकार की कोई कार्यवाही का ना होना सिविल सर्जन को पुनः सवालों के घेरे में खड़ा करता है क्या सिविल सर्जन इसी प्रकार जिला अस्पताल को डुबोने का काम करते रहेंगे देखना है जिला कलेक्टर महोदय अकड़बाज सिविल सर्जन के ऊपर क्या कार्यवाही करते हैं।

आखिर जिला अस्पताल के सामान का चोर कौन है

डॉक्टरी औजार के चोर को पकड़ने के लिए सिविल सर्जन विनोद नावकर ने पुलिस विभाग को आवेदन देते हुए यह बताया था कि सामान चोरी हो गया है यह जानकारी जब सिवनी न्यूज़ के कार्यालय में पहुंची तो नगर कोतवाल एमडी ना गोतिया से फोन पर चर्चा की गई तब नगर कोतवाल ने बताया कि डॉक्टर नावकर के द्वारा आवेदन देकर घटना की जानकारी दी गई थी जिसे जाकर देखा भी गया परंतु जिस जगह से सामान चोरी हुआ है वहां सीसीटीवी कैमरे मौजूद नहीं है ,ऐसा नगर कोतवाल का कहना है साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि जांच चल रही है वर्तमान में ना ही सामान बरामद हुआ है और ना ही चोर पकड़ में आए हैं, सवाल यह पैदा होता है कि सिविल सर्जन ने आवेदन देने के बाद अभी तक इस चोरी को लेकर कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाया ? या फिर डॉक्टर नावकर को पता है कि चोर उनके जिला अस्पताल का ही है जिस प्रकार नकली एक्सरे में वह गुनहगार को बचा रहे हैं उसी तरह 5 लाख के सामान चोरी करने वाले को भी आपसी सेटलमेंट में बचा लिया गया है। इस पूरे मामले में डॉ विनोद नवकर की स्थिति भी संदेह के घेरे में हैं क्योंकि वह खुद सर्जन है तो इन औजारों की कीमत वह बेहतर जानते हैं कम से कम इन औजारों का मूल्य जो जनता के टैक्स सरकार के द्वारा लिया जा कर मानव सेवा के लिए जिला अस्पताल को दिया जाता है उसी का सम्मान करते हुए इस मामले को संजीदगी से लेते तो अभी तक जिला अस्पताल के अंदर वाले चोर को बेनकाब कर सकते थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here