Home सिवनीं न्यूज़ मामा कैसे जिताओगे भाजपा

मामा कैसे जिताओगे भाजपा

0
मामा कैसे जिताओगे भाजपा

सिवनीं में कुछ भस्मासुर तप कर रहे है

मामा जी आप  प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने की बात कर रहे है पर मामा सिवनी जिले के भाजपा खेमे में गुटबाजी जमकर हावी है, अभी भी बहुत से ऐसे भस्मासुर काबिज हैं जो पीठ पीछे से वार करने में माहिर हैं,जो केवल 5 साल तक दगाबाजी को अंजाम देने वाली तलवार को पजाते रहते है, जिन्होंने केवल अपने निजी स्वार्थ के लिए ही भाजपा का साथ दिया है और जहां पर इनके निज स्वार्थ में सेंध लगते नज़र आई तो इन गद्दारों ने हमेशा भाजपा को नुकसान पहुचाने का काम किया है, दो धारी तलवार से पीठ पर वार करने से नहीं चूके हैं,मामा जी अगर यकीन ना हो तो भाजपा के भस्मासुरो की कहानी आम नागरिक से भी पता किया जा सकता है, चाहे नीता नरेश हटाओ के पोस्टर लगाकर किया गया विरोध हो,या फिर आसाराम बापू वाले पोस्टर लगाकर टिकट न मिलने पर की गई गद्दारी हो, या वोट मांगने के लिए सामने से हाथ जोड़कर उम्मीदवार के लिए वोट मांगा गया हो और पीछे से हाथ हिलाकर  यह बोल दिया गया हो कि वोट मत देना ,अब आप समझ सकते हैं कि ऐसे भस्मासुरो के रहते कैसे भाजपा उम्मीदवारों को जितवा सकते हो बहरहाल सिवनी की राजनीति गरमा गई है सूत्र तो बताते हैं अपनी महत्वाकांक्षा के आगे नीच हरकत करने से भी भस्मासुर नहीं चूक रहे हैं , मामा जी सूत्र बताते है कि आपके आने के 2 दिन पहले गुप्त जगह में 20 भस्मासुरो ने आपस में बैठकर सडयंत्र रचा की आपके कार्यक्रम को कैसे बिगाड़ा जाए और यह तय किया की अगर मूल भाजपाई को टिकट नहीं देते हैं तो बाहर से आए लोगों को चुनाव हरवाएंगे ,मामा जी यह तो गद्दार लोग हैं जिस थाली में खा रहे हैं उसी थाली में छेद कर रहे हैं ,पर भस्मासुर  गुप्त बैठक करने के बाद भी इस निर्णय तक नहीं पहुंच पाए की आपस मे तय कर किसी एक का नाम बता दें, सभी लोग अपने अपने निज स्वार्थ के लिए गद्दारी करने एक दूसरे का सहयोग कर रहे हैं जबकि भाजपा ने इन्हें इतना दिया है की इनकी सात पीढ़ियां भाजपा का एहसान नहीं चुका सकती हैं परंतु फिर भी बेईमानी करते हुए भाजपा के प्रति गद्दारी का भाव रखकर  गर्त में डालने की तैयारी आज भी कर रहे हैं साथ ही चुनाव लड़ने का सपना भी पाले हुए है और अगर टिकट नही मिली तो प्याज काटने की सोच भी रखे हुए  हैं परंतु इन भस्मासुरों का दूसरा पहलू यह है की नेतागिरी करते हुए पद और गरिमा जब इनके पास थी तो इन्होंने जनता का भला नहीं किया, इनके झंडे बैनर उठाने वालों के साथ इन्होंने कपट किया ,उनके भविष्य की चिंता नहीं कि केवल अपना भविष्य संवारा और आज परिस्थितियां ये है की अब ये लोग टंगन नेता हो गए हैं अगर इन्हें कहीं जाना भी हो तो यह दूसरे की गाड़ी में टंगकर जाते हैं ,  गुटखा पाउच मांग कर खाते हैं और मंच में जगह नहीं मिलती तो ठसकर फोटो खिंचवाते हैं वजूद इनका इतना भी नहीं की अपने ही वार्ड के पूरे वोट भाजपा में डलवा पाए ऐसे लोग  भाजपा में चुनाव लड़ने की सोच रहे  हैं और जो भाजपा नेता सिवनीं को उपलब्धि दे रहा है उस नेता की प्याज काटने की तैयारी ऐसे नेता कर रहें है जिन्होंने पद और पावर रहते सिवनीं को कुछ नही दिया, सिवनीं को विकास की ओर ले जाने वाले नेता की टांग खींचने में भस्मासुर पूरी मेहनत कर रहे हैं इतनी मेहनत इन्होंने सिवनी को विकास की ओर ले जाने के लिए कभी नहीं कीया, केवल अपना घर भरा है, बहरहाल इस वर्ष चुनाव है अब देखना यह है कितने लोग भाजपा की जड़ में मट्ठा डालते हैं

अपनी अपनी डफली अपना अपना राग

चुनाव करीब आते ही नेताओं के शरीर में फुरेरी चलने लगती  है रोंगटे ऐसे खड़े हो जाते हैं कि जब तक कोई बड़ा नेता इनकी छकर नही उतारता तब तक इनके रोंगटे नही बैठते नहीं है ऐसे ही अरमान दिल में पाले हुए मुंगेरीलाल के सपने में अपने आप को विधायक की कुर्सी में बैठे देखेने जिले के कुछ नेता विधायक बनने की तैयारियां शुरू कर दी है जिनके पीछे परिवार के पूरे लोग भी सहयोगी नहीं है वह भी पूरी विधानसभा एकतरफा पलटाने की बात करते हैं इनका वजूद वहीं से जान पड़ता है कि इन्होंने कभी अपने वार्ड से अपनी पार्टी को नहीं जितवा पाए हैं ऐसे लोग यह चाह रहे हैं कि वह विधानसभा टिकिट ले आएं, कुछ लोग तो वसूली और चंदा को लेकर इतने बदनाम हो चुके हैं कि अगर उन्हें भाजपा टिकट देती है तो जनता ही उनकी जमानत जप्त करवा देगी ,साथ ही कुछ लोग पद में रहते हुए ऐसे भी हैं जिन्होंने तेल गर्म करते-करते 5 साल तक अपनी रोटी सेकी और बाद में इतना भ्रष्टाचार किया कि जेल जाते जाते बचे ,वह भी विधायक का सपना देख रहे है, ऐसे में कुछ नेता जो आज भी इतना माद्दा नहीं  रखते हैं कि चार सहयोगियों को अपनी गाड़ी में बिठा कर घुमा सके ,वे खुद दूसरे की दो चक्का वाहन में पीछे बैठ कर चलते हैं और पन्नी में मट्ठा साथ में लेकर घूमते हैं ऐसे लोग भी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं, जब इनकी खुद की जड़ें इतनी कमजोर हो गई है वे लोग सिवनीं को विकास की ओर ले जाने वाले नेता और भाजपा की जड़ो में  यह गद्दार मट्ठा डालने की कोशिश कर रहे हैं सभी चुनाव में टिकट लाने की दम भर रहे हैं और सभी चुनाव चुटकियों में निकालने की बात कर रहे हैं अब देखना है चुनावी घमासान कैसा होता है भाजपा इन मट्ठा डालने वाले गद्दारों को सजा देते हुए उनकी झकर उतारती है या फिर ऐसे गद्दारों को सर पर बिठा कर जनता के साथ धोखा करती है

1000 2000 वोट पलटाना है मुनमुन को हराना है

मोदी जी ,मामा जी अगर आप इस रिकॉर्डिंग को सुन लोगे तो मन दुखी हो जाएगा आपको अहसास होगा कि कांग्रेस से बड़े विरोधी तो आपके अपने संगठन में मौजूद है यह कोई और नहीं आपके खेमे के कार्यकर्ता हैं भाजपा के कार्यकर्ता हैं विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के लिए जनाधार को इकट्ठा करने वाले लोग हैं पर आपसी मतभेद,मनभेद,रंजीश न जाने किस वजह से पर भाजपा की जड़ में मट्ठा डालने की बात खुलेआम कर रहे हैं ,जो भाजपा में पद पाकर,भाजपा के नाम पर राजनीति की चकमक देते है  पर हकीकत ये जान पड़ रही है कि ये लोग भाजपा की छाती पर मूंग दल रहे हैं यह भाजपा को हराने के लिए मुनमुन राय का नाम लेकर राजनीती कर रहे हैं , कहते सुनाई पड़ रहे है कि हम हिंदू हैं तो इसका मतलब थोड़ी कि चो…. च…. को वोट दे दे ,मतलब आप जिनके कहने पर सिवनीं जिले को मेडिकल की सौगात दिए ,आपने जिनको टिकट देकर विधायक बनाएं, क्या मुनमुन राय चो….च….. है ऐसी आपत्तिजनक बात अपने ही भाजपा के विधायक के बारे में कहना कहां तक शोभा देता है विधायक एक प्रतिष्ठित ,संवैधानिक पद का प्रतिनिधित्व करने वाले विधानसभा के पहले व्यक्ति का पद होता है और उन्हें इस तरह से अपमानित करना निंदनिय  कार्य है ,और ऐसे  गद्दार लोग भाजपा में भरे पड़े हैं तो मुनमुन को कैसे जीता पाओगे,यहां तो अन्य पार्टियों से पहले अपनी ही पार्टी और संगठन के लोगों को मनाने में चुनाव निकल जाएगा, सुनाई पड़ता है कि शहर का माहौल खराब है जबकि मामा जी आप आए थे तो आपने जनाधार देखा, सिवनी में मुनमुन को चाहने वाले लोग देखे ,अब ऐसे में आपके खास को हराने की बात  संगठन के कुछ लोग कर रहे हैं क्या आप इन लोगो पर कोई कार्यवाही करोगे ,वैसे तो यह लोग केवल बगरोना मचाने के लिए शुरुआत में ऐसी बात करते हैं और जब टिकट आवंटन हो जाता है तो पीठ पीछे भले ही वार करें पर इनकी इतनी बखत नहीं है कि यह किसी को चुनाव हरवा या जितवा पाएं क्योंकि इन बातों को यह 4 लोगों के बीच में कह नहीं सकते ,वह तो रिकॉर्डिंग वायरल हो गई तो पता चल गया वरना भाजपा में ऐसे कितने भस्मासुर होंगे जो भाजपा से गद्दारी कर भाजपा के उम्मीदवारों को हराने के लिए षड्यंत्र रचते रहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here