Home सिवनीं न्यूज़  मास्टर दीपेंद्र शुक्ला बना हैवान

 मास्टर दीपेंद्र शुक्ला बना हैवान

0
 मास्टर दीपेंद्र शुक्ला बना हैवान

मासूम को जानवरों की तरह पीटा

पुलिस ने किया मामला दर्ज

ईश्वर का स्वरूप माने जाने वाले गुरु  उचित मार्गदर्शन कर अपने शिष्य को ऊंचाइयों तक पहुंचाते है वही गुरु जब दानव बन जाए तो क्या कहा जाएगा? जी हां हम आपको बता रहे हैं ईश्वर के रूप में राक्षस अवतार दीपेंद्र शुक्ला प्राचार्य विध्या भूमि स्कूल बरघाट में अपनी असुर नीति चला रहे हैं, जो नौनिहाल को जानवरों की तरह मारते हुए उसकी पीठ पर अपने राक्षसी प्रवर्ति होने का सबूत छोड़ते हैं, बताया जाता है कि एक 6 साल के बालक के ऊपर स्कूल के प्राचार्य दीपेंद्र शुक्ला के द्वारा इतनी मार कुटाई की गई कि उसकी पीठ पर निशान नहीं जा रहे हैं साथ ही उस मासूम स्कूल के नाम से डरे बालक के ऊपर जुल्म करते हुए उसे धमकी भी दी गई कि उसने इस बात की जानकारी अपने परिवार जन को दिया तो उसे जान से मार देगा ऐसे राक्षस प्रवृत्ति के  मास्टर को लेकर बरघाट में स्कूल संचालित किया जा रहा है बताया जाता है कि बरघाट के धनाढ्य लोग इस स्कूल को संचालित कर रहे हैं और शहर के धनाढ्य लोगों के बच्चे यहां पढ़ते हैं तो क्या मध्यम वर्गीय परिवार के बच्चों के साथ इस तरह की मार पिटाई की घटना इस स्कूल को शोभा देती है? क्या मास्टरों के द्वारा खून चूसने का काम स्कूल में भी करवाया जाएगा ,बहरहाल बच्चे के परिजनों ने मास्टर के ऊपर कई धाराओं के साथ मामला पंजीबद्ध करवाया है अब देखना यह है कि पुलिस इस राक्षस प्रवृत्ति के मास्टर के ऊपर क्या कार्यवाही करती है

परिजन ने की शिकायत पुलिस ने किया मामला दर्ज

बताया जाता है कि शान्ति नगर वार्ड न. 03 निवाशी बरघाट क्षेत्र मे पटवारी के पद पर पदस्थ बच्चे की माता ने बताया कि सानिध्य पटले उम्र 06 साल विध्या भूमि स्कूल बरघाट मे सेकेण्ड क्लास में पढ़ाई करने वाले बेटे को दिनांक 17/07/23 के सुबह करीबन 09.00 बजे  बेटे सानिध्य को स्कूल छोड़कर अपने आफिस चली गई थी। दोपहर करीबन 03.30 बजे स्कूल की छुट्टी होने पर बेटे को मेरे मामा रोशनलाल कटरे ने  घर लेकर आये मैने बेटे की ड्रेस उतारी तो उसकी पीठ मे हाथ से जोर जोर से मारने के लाल निशान थे मैने बेटे से पूछा ये निसान कैसे आये तो बेटे ने घबराते हुये बताया मेरे स्कूल के प्रिन्सिपल दीपेन्द्र शुक्ला सर ने हाथ से जोर जोर से गाल तथा पीठ पर चाटा मारा है जिससे मुझे पीठ में दर्द हो रहा था मेरे सर आये दिन मुझे मारते रहते हैं। बेटे  ने बताया कि प्रिन्सिपल सर बोल रहे थे तुने किसी को बताया तो इतना मारुगा की मर जायेगा फिर बेटे की चोट मेने अपनी मौसी निर्मला राहगडाले व भाई अमित राहगडाले को दिखाई, फिर मै बेटे को लेकर अपने मामाजी रोशनलाल कटरे के साथ रिपोर्ट करने थाने गई जहां पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर धारा 323,506 किशोर न्याय बच्चों के संरक्षण  धारा 75 और 80 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here