लुट रही जनपद वाह री भाजपा सरकार
पत्नी की आड़ में ठेकेदारी और विरोध हुआ तो दबंगई कर रहा अध्यक्ष पति
कहते हैं हर कामयाब पुरुष के पीछे नारी का हाथ होता है और यह बात जेवनारा के रहने वाले सहायक सचिव जितेंद्र राहंगडाले के ऊपर सटीक बैठती है, क्योंकि पत्नी जबसे अध्यक्ष बनी है अध्यक्ष पति अपने आपको अध्यक्ष समझने लगे हैं वह कभी अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे हुए दिखाई देते हैं तो कभी अध्यक्ष के हिस्से का मान सम्मान भी खुद लेते हैं जबकि जीवन में कभी ऐसा मान सम्मान उन्हें शायद ही मिल पाता भला हो बरघाट के उन युवा नेताओं का जिन्होंने पहले जेल भेजने की तैयारी करें फिर इसकी पत्नी को अध्यक्ष बनवा दिए आज पत्नी के अध्यक्ष बनने के बाद जितेंद्र जलवे बिखेर रहा है शासन को चूना लगाने में कभी कसर नही की, सरकार के कागजों में यह गुनहगार हैं ,और विवादों से गहरा नाता है, आज पत्नी को अध्यक्ष बनाकर यह सोच रहे है कि इनके पाप धुल गए है, और पत्नी के अध्यक्ष बनने पर इसे ऐसा लगता है कि बरघाट का विधायक यही है,मजे की बात तो ये है कि इसके गुनाहों को उजागर करने के लिए बरघाट के युवा नेता देवेंद्र राहंगडाले, विवेक बिसेन, हेमंत राहंगडाले और युवा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार जैसे नेताओं ने काफी प्रयास किया, इसकी शिकायतें भी करवाई ,जीएसटी विभाग ने कार्यवाही करते हुए इसके ऊपर करोड़ों रुपए का पेनाल्टी भी निकाला , यह साबित हो गया कि ये टेक्स चोर हैं परंतु बाद में ऐसा क्या हुआ यह किसी को पता नहीं चला जो शिकायतकर्ता थे वही लोग जितेंद्र राहंगडाले के अनुयाई बन गए जितेंद्र के सारे गुनाहों को कागज में लिखवा कर उसमें सरकारी थप्पा लगवा कर अब उसकी पत्नी को जनपद बरघाट की अध्यक्ष बनवा दिए ,जैसे ही पत्नी अध्यक्ष बनी जितेंद्र राहंगडाले की किस्मत चमक गई ,कहां एक अदना सा सहायक सचिव 5000 के लिए कंप्यूटर में सर फोड़ता था, छुटपुट जरूरतों के लिए ठेकेदारों के आगे पीछे घूम कर इनाम लेता था ,पत्नी के अध्यक्ष बनने के बाद सोचा खुद ही ठेकेदारी कर लूं ,बताया जाता है कि अब पत्नी की आड़ में जितेंद्र क्षेत्र के जनपद से निकलने वाले काम खुद और उसका भाई समेट लेते हैं और अगर किसी प्रकार की कोई चर्चा परिचर्चा शिकवा शिकायत होती है तो उसे पत्नी की आड़ में दबंगई दिखाते हुए मामले को रफा-दफा करने की कोशिस करता है हम आपको बता दें कि जितेंद्र राहंगडाले अदना सा छूटभैया नेता है जो अपने स्वार्थ के लिए समय-समय पर नेताओं के तलवे चाटता हुआ दिखाई देता है ,और ऐसा भी नहीं कि नेता में एक ही माई बाप हो, यह कभी कोई नेता तो कभी कोई नेता के तलवे चाटते देखा जा सकता है, हालांकि जिस मुकाम पर जितेंद्र राहंगडाले पहुंचा है उस मुकाम में मेहनत करके तो नहीं पहुंचा जा सकता था, फर्जीवाड़ा और तलवे चाट कर ही वहां तक पहुंच सकते हैं, वरना आज भी भाजपा में ऐसे लोग मौजूद हैं जो जूते और चप्पल घिस रहे हैं पर जहां के वहां पर हैं पर उन्होंने तलवे चाट कर आगे बढ़ने की नहीं सोची।
पोल खुलती देख अध्यक्ष पति दे रहा धमकी
जनपद अध्यक्ष का पति बरघाट क्षेत्र में इन दिनों सुर्खियां बटोर रहा है, पहले चंद रुपयों के लिए मोहताज रहने वाला अब पत्नी के अध्यक्ष रहते जनपद के अधिकारी ,कर्मचारी, इंजीनियर और सी ई ओ को जेब में लेकर चलता है, वजह यह है कि भाजपा से अध्यक्ष बनी इसकी पत्नी के कारण नेता ,सांसद ,मंत्री के संपर्क में रहता है उनके साथ फोटो खिंचवा कर जनपद के सीईओ तक को चमकाते रहता है और ऐसा करते हुए जनपद से निकलने वाले सभी काम खुद डकार लेता है ,पत्नी के अध्यक्ष रहते भरपूर फायदा उठाकर हर जगह मलाई चाटने का काम जितेंद्र के द्वारा किया जा रहा है जब इस बात की शिकवे शिकायत की गई तो शिकायतकर्ता को घर में घुसकर मारने की कोशिश जितेंद्र के द्वारा की गई है ऐसा शिकायत पत्र देते हुए शिकायतकर्ता ने बताया है शिकायतकर्ता के द्वारा बरघाट थाने में शिकायत देते हुए जितेंद्र के खिलाफ फोन में गाली बकने, धमकी देने और भ्रष्टाचार के आरोप से तिलमिलाते हुए प्रार्थी को घर में जाकर मारने पीटने की धमकी देने की बात कही है, पत्नी के अध्यक्ष रहते अगर जितेंद्र राहंगडाले इतनी दबंगई कर बरघाट छेत्र में आम आदमी का जीना मुश्किल कर रहा है तो देखना यह है कि बरघाट पुलिस ईमानदारी से काम करते हुए इस मामले की जांच कर गुनहगार के ऊपर क्या मामला दर्ज करती है ?या फिर खाकी वर्दी , अध्यक्ष पत्नी के रहते राजनीति का फायदा उठाने वाले के इशारों पर नाचती है?