Home सिवनीं न्यूज़ पुलिस की  शिकायत हुई पुलिस से

पुलिस की  शिकायत हुई पुलिस से

0
पुलिस की  शिकायत हुई पुलिस से

बाहुबली चौक चाकू कांड में पुलिस भी संदेह के घेरे में

बाहुबली चाकू कांड रोज नए मोड़ पर आकर खड़ा होता जा रहा है कभी प्रार्थी पक्ष के ऊपर पुलिस के द्वारा दबाव बनाया जा रहा है, तो कहीं जेल से लेकर जिला अस्पताल और कोतवाली में सेटिंग का खेल चल रहा है ,हाल ही में प्रार्थी पक्ष ने कोतवाली पुलिस के दो पुलिसकर्मियों की शिकायत कप्तान से की है और स्वयं के ऊपर दबाव बनाने और गलत बयान लेकर आरोपी पक्ष को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया है, वही जिला अस्पताल में एक ही व्यक्ति की 1 हफ्ते के अंदर दो एक्सरे रिपोर्ट और दोनों एक्सरे रिपोर्ट एक दूसरे के विपरीत आने का मामला सुर्खियां बटोर रहा है सिविल सर्जन अपने आप को बचाने छोटे कर्मचारियों पर गाज गिराने की कोसिस कर रहे हैं और तैयारी भी पूर्ण हो चुकी है, सोनी डॉक्टर और तीरथ महोबिया के साथ सिविल सर्जन संदेह के घेरे में हैं ,हालांकि सिवनी न्यूज़ समाचार पत्र में पहले ही इस बात की आशंका जताई थी कि आने वाले समय में यह चोट फैक्चर में बदल जाएगी, उस वक्त ना ही पुलिस विभाग ने ध्यान दिया और ना ही जिला प्रशासन ने ,आखिर में पैसे का लेन देन और रशुख के कारण अब मामला उलझ गया है बताया जाता है की नाबालिक की एक्सरे रिपोर्ट लगाकर मामले को दबाने की कोशिश की गई है, किस्मत का खेल एक हफ्ते बाद वही डॉक्टर ,वही एक्सरे टेक्नीशियन और रिपोर्ट कुछ और ही आ गई ,ऐसे में अपने आप को फंसता देख सिविल सर्जन ने जांच बैठा दी है, नोटिस भी जारी कर दिया है और बताया जा रहा है कि छोटे कर्मचारियों के ऊपर निलंबन की गाज भी गिरने वाली है परंतु उस वक्त भी सिवनी न्यूज़ ने बताया था कि मेडिकल बोर्ड से ट्रीटमेंट करवा दिया जाए तो सारी हकीकत सामने आ जाएगी ,आज इस मामले में वह मोड़ आ चुका है की कई कर्मचारियों के ऊपर गाज गिर सकती है और इसके बाद कोतवाली और जेल का भी नंबर आने वाला है, बताया जाता है कि अगले सप्ताह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रोड शो करने सिवनी आने वाले हैं जानकारी के मुताबिक सकल समाज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी इस मामले को लेकर गुहार लगा सकते हैं

प्रार्थी ने दिया पुलिस के खिलाफ पुलिस को शिकायत पत्र

पुलिस अधीक्षक महोदय को आवेदन देते हुए आवेदक शुभम पिता राजेश हरिरमानी निवासी 101 शुभ अपार्टमेंट बारापत्थर सिवनी ने बताया कि  दिनांक 29-06-2023 को बाहुबली चौक बारापत्थर सिवनी में हमारी आइस्क्रीम की दुकान के पास आरोपी और उसके साथी जित्तू यादव और वैदिक तिवारी ने मेरे ऊपर चाकू, लोहे का तबा एवं झारा तथा हाथ के कड़ा से प्राणघातक हमला किये थे। जिसकी रिपोर्ट मेरे पिताजी श्री राजेश हरिरमानी ने किये थे,मुझे चोट अधिक लगने के कारण नागपुर रिफर किया गया था, मैं अपना इलाज कराकर घर आ गया हूँ लेकिन मुझे थाना सिवनी की पुलिस बार बार कथन लेने हेतु बुलाती है मै अभी पूर्ण स्वस्थ नहीं हुआ हूँ। कल दिनांक 11-07-2023 को मेरे घर पर दो पुलिस वाले जिसमें एक दो स्टार सम्पत मरावी एवं एक हवलदार सुंदरश्याम तिवारी मेरे घर आकर मेरे गलत बयान लेख कर ले गये हैं। मैंने कहा कि मेरे वकील आयेंगे तब बयान दूंगा तो कहने लगे कि वकील के कहने पर बयान लेख नहीं किये जाते,मेरे बयान हवलदार सुंदरश्याम तिवारी ने लेख किये हैं जो मेरे वकील साहब ने मुझे बताया कि तुम्हारे केस की जाँच या बयान हवलदार नही ले सकता।  जब मेरे घर दोनो पुलिस वाले आये थे तब एक रिपोर्ट मेरे विरुद्ध भी लेख की गई है कहकर मुझे डरा रहे थे। शाम को मेरे वकील साहब ने थाना सिवनी के प्रभारी नागोतिया जी से बात किये तो उन्होने बताया कि शुभम के द्वारा की गई रिपोर्ट की जाँच वे खुद कर रहे है। अगर मेरी रिपोर्ट की जाँच नागोतिया जी कर रहे हैं तो कल दिनांक 11-07-2023 को हवलदार सुंदरश्याम तिवारी ने मेरे घर जाकर मेरे बयान क्यों लेख किये। उन्होने मेरे बताये अनुसार मेरे कथन लेख नहीं किये हैं। 

नागपुर की मेडिकल रिपोर्ट को गलत ढंग से किया गया है पेश

आवेदक ने बताया कि उसका इलाज नागपुर के न्यूरान अस्पताल मे हुआ,जिसमे डिस्चार्ज टिकिट पर  छुट्टी होने का गलत समय लेख कर दिया गया है जो वहां के डाक्टर से बात करने पर उन्होने उस रिपोर्ट को सुधारने को कहा है लेकिन जाँच डायरी में पुलिस पुरानी रिपोर्ट ही लगा रही है। आवेदक ने बताया कि वर्तमान में मुझे पूरा आभास हो गया है कि थाना सिवनी के उप निरीक्षक सम्पत मरावी और हवलदार सुंदरश्याम तिवारी मेरे विरुद्ध जानलेवा हमला करने वालों को बचाने का प्रयास कर रहे है। देखना यह है कि कप्तान अपने ही विभाग के पुलिसकर्मियों के ऊपर जांच बिठाते हैं या नहीं और आने वाले समय में अगर पुलिसकर्मी दोषी पाए जाते हैं तो क्या कार्यवाही करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here