हाथों की मेहंदी का रंग भी नही गया और दूल्हे ने दिखाया अपना रंग , सुहाग की शिकायत की इबारत लिखाने सुहागन पहुंची पुलिस के पास
जहाँ एक तरफ शिवराज सरकार लाडली बहना योजना को लागू कर बहनो की अर्थिक स्थिति सुधारने की कोशिश में लगी है और अपराध मुक्त करने की बात करते हैं लेकिन महिलाओ के शोषण और अपराध दिन बा दिन देखने को मिल रहे है ऐसा ही मामला सिवनी के केवलारी थाना के खैरा पलारी गावं की एक आदिवासी महिला अर्चना भलावी के साथ हुआ जहां अरविंद मरकाम नाम के युवक ने पहले तो शादी का झासा देकर बलात्कार किया और युवती ने जब शादी करने की बात किया तो शादी करने से मना कर दिया तब महिला ने केवलारी थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुची ,थानेदार ने समझोता करवा स्टाम्प पेपर में शादी की बात लिखा कर मामले को खत्म कर दिया और युवक ने महिला से आर्य समाज संस्थान जाकर विवाह कर लिया ,लेकिन 3 दिन बाद छोड़कर भाग गया जब महिला ने उसकी खोज खबर लिया तो उसके दोस्तों ने महिला को बतया की इस युवक ने पहले भी तीन शादी कर चुका है ये चौथी शादी है तब महिला अपने पिता के साथ सिवनी पुलिस अधीक्षक के पास पहुंच न्याय की गुहार लगाया है ,वहीं इस पूरे मामले मे सिवनी पुलिस अधीक्षक ने जांच कर उचित कार्यवाही करने के आदेश दिए है अब देखना ये होगा कि शिवराज सरकार मे महिला को कब तक न्याय मिल पाता है
क्या है मामला
केवलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ऐसा मामला देखने को आया है जहां पर एक सुहागन की मेहंदी का रंग भी नहीं छूटा और उसके सुहाग ने अपना रंग दिखा दिया है शादी के महत्व 3 दिन बाद ही दूल्हा फरार हो गया है और दुल्हन के पतासाजी करने के बाद पता चलता है की दूल्हे ने इसके पहले भी दो-तीन शादी और ऐसे ही कर लड़कियों को बेवकूफ बनाया है बताया जाता है कि उक्त महिला केवलारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत निवास करती है जिसमें अरविंद पिता सुंदर सिंह मरकाम जिससे उसका विवाह हुआ था उसके पहले जान पहचान थी, जब उसने संबंध के चलते शादी की बात की तो अरविंद हीला हवाला देते हुए बात को टाल दिया जब इस बात की शिकायत करने महिला पलारी चौकी पहुंची तो उन्होंने केवलारी थाने का रास्ता दिखा दिया और केवलारी थाने में शिकायत करने के बाद केवलारी थानेदार ने अरविंद मरकाम को बुलवाया तब अरविंद ने स्टांप पेपर पर लिखा पढ़ी करते हुए यह बता दिया कि मैं शादी करूंगा, उसके बाद युवती को लेकर आर्य समाज में विवाह भी रचाया, जिसके फोटोग्राफ युवती के द्वारा दिए गए हैं शादी के महज 3 दिन ही हुए थे की दुल्हन को बिना बताए दूल्हा फरार हो गया, अब दुल्हन अपने दूल्हे को ढूंढने के लिए जब निकली तो यह पता चलता है कि दूल्हे की पहले भी दो-तीन शादी हो चुकी हैं जिसमें उसने लड़कियों के साथ शारीरिक शोषण करते हुए ऐसे ही बेवकूफ बना कर शादी किया है, अब युवती केवलारी थाने के बाद पुलिस कप्तान के कार्यालय में अपनी दरखास् लेकर आई है जिसमें उसने शिकायत पत्र देते हुए यह बताया कि अरविंद मरकाम ने शादी का प्रलोभन देकर पहले बलात्कार किया, शारीरिक मानसिक शोषण किया और शादी कर अब फरार हो गया है।