Home सिवनीं न्यूज़ बाप मरे अंधेरे में बेटा पावर हाउस

बाप मरे अंधेरे में बेटा पावर हाउस

0
बाप मरे अंधेरे में बेटा पावर हाउस

शहर के बिगड़े नवाबो ने बनाई नंगी फिल्म

मां बाप की परवरिश में रह गई कमी या फिर संगति का हुआ असर जवाबदेही किसकी ?

बिगड़े नवाबों को बचाने बाप ने चरण चूमा भाजपा नेता का, पुलिस भी हुई नतमस्तक

बाप मरे अंधेरे में बेटा पावर हाउस की कहावत यहां सटीक बैठती है जहां लोगों को शिक्षा देने वाले, लोगो का मनोरंजन कराने वाले और दवाई बेचने वाले के बिगड़े नवाबों ने स्कूली छात्रा का नंगा वीडियो/ फ़ोटो बनाकर वायरल करने की कोशिश की और तो और परवरिश में कमी को दूर करने की बजाय बिगड़े नवाबों के कर्मकांडों को दबाने के लिए दूसरों को शिक्षा देने वाले राजनीतिक एप्रोच का  भरपूर इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं, एक बिगड़े नवाब के बाप ने अपने लड़के के कर्मकांड को दबाने के लिए शिकायत भी आवेदन के रूप में दिया है, जिसका साक्ष सोशल मीडिया पर मौजूद है, ऐसे में पुलिस विभाग के  कोतवाली थानेदार का कहना है कि ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है, पुलिस का इस तरह का निकम्मापन देखकर लगता है कि मामले को रफा-दफा कर दिया गया है, आखिर किस नेता का पुलिस को गया था फोन ?कौन सा मास्टर नेता के चरण चाटने गया था ?आखिर ये बिगड़े नवाब किन नवाब की औलाद है जो शहर की बेटियों को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं ?खुलासा जल्द ही सिवनी न्यूज़ की खास रपट में……

क्या है मामला

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया में एक खबर वायरल हो रही है और एक शिकायत पत्र आवेदन के रूप में दिखाई दिया ,जिसमें यह लिखा हुआ है की मेरे लड़के के मोबाइल में अमुक अमुक नंबर से यह वीडियो आया है जो वीडियो अश्लील है और इसकी जांच की जाए ,सूत्रों की मानें तो यह वीडियो/ फ़ोटो शहर के मानविक परिवार की बच्चियों की है जिसे शहर के कुछ बिगड़े नवाबजादो ने सोशल मीडिया से फोटो /वीडियो उठाकर उसे सॉफ्टवेयर की मदद से अश्लील वीडियो फोटो में बदल दिया है, कुछ बच्चियों ने अपने परिजनों से इसकी शिकायत भी की है और लोक लाज के डर से कुछ बच्चियों ने शिकायत नहीं की है ,परंतु कुछ परिवार अभी भी ऐसे हैं जो अगर पुलिस अपनी कार्यवाही करती है तो बयान देने तैयार हैं ,बावजूद इसके बिगड़े नवाबों की हरकत को छुपाने के लिए पुलिस मामले के ऊपर पर्दा डाल रही है, ऐसे में आने वाले समय में यह बिगड़े नवाब और बड़ा कांड करेंगे मुसीबत शहर की बच्चियों की होगी ,एक ओर सरकार बच्चियों के लिए बेखौफ होकर जीने की बात करती है ,और ऐसे दरिंदे बच्चियों को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं और उनके ऊपर मामला पंजीबद्ध करने से पुलिस कतरा रही है, जिस प्रकार नाबालिक बच्चे वाहन चलाते पकड़ाई आते हैं तो उनके पालकों के ऊपर मामला पंजीबद्ध किया जाता है अगर यह बिगड़े नवाब नाबालिग हैं तो इनके माता-पिता के ऊपर मामला पंजीबद्ध क्यों नहीं कर रही है पुलिस? आखिर कौन से परिवार , शहर के रसूखदार या संभ्रात परिवार के बिगड़े नवाब हैं जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here