सुश्री विमला वर्मा के बाद अब मुनमुन राय का नाम सिवनीं के इतिहास में हो गया दर्ज
जितने समय में विरोधी अपना एक मंजिला मकान नहीं बनवा सकते, उतने समय में बन गया मेडिकल कॉलेज
पक्ष और विपक्ष की राजनीति अपने आप में मायने रखती है, पक्ष के खिलाफ विपक्ष का बोलना भी जायज है परंतु विपक्ष को जनता की भलाई को लेकर बोलना चाहिए और विपक्ष जनता को किस तरह वरगला रहा है, तब जान पडा, जब पत्रकारों ने मेडिकल कॉलेज के नाम से जो भ्रम जनता के बीच में फैलाया जा रहा है उसकी पड़ताल करने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया ,मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के बाद इस बात से परहेज नहीं किया जा सकता कि वाकई सिवनी मेडिकल कॉलेज सिवनी के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होने वाला है,मेडिकल कॉलेज का पहला फेज बनकर लगभग तैयार हो चुका है, जिसे 30 अगस्त तक सरकार को सौप दिया जाएगा,ऐसा मेडिकल कॉलेज में कार्यरत तकनीकी विशेषज्ञों का कहना है,इस बात की पुष्टि विधायक मुनमुन राय के सामने कही गई है, कांग्रेस की सरकार के रहते आदरणीय विमला वर्मा जी ने सिवनी जिले को जिला अस्पताल ,स्वास्थ्य सुविधा के लिए समर्पित कीया था, आज भी सुश्री विमला वर्मा जी को सम्मान के साथ उनका नाम लेकर इस हॉस्पिटल की देन को स्वीकार किया जाता है ,जो अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि थी, सुश्री विमला वर्मा जी ने जिला अस्पताल सिवनी को देकर इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया , इतने वर्षों बाद सिवनी जिले का विकास और जिले की जनता को स्वाथ्य सेवा मुहैया कराने के लिए सत्ता सरकार से लड़कर दिनेश राय मुनमुन सिवनी विधायक ने मेडिकल कॉलेज की सौगात दिलाई, जिसको लेकर तरह-तरह के आरोप भी उन पर लगते रहे हैं, पर अब वह मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार हो चुका है और जल्द ही इस मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई भी शुरू हो जाएगी, इस बात को नकारा नहीं जा सकता की जितने महीनों की कांग्रेस सरकार ने मध्य प्रदेश में शासन चलाने में नाकाम रही ,उतने महीने के अंदर भाजपा सरकार के सिवनी विधायक मुनमुन राय के सानिध्य में मेडिकल कॉलेज की इतनी बड़ी बिल्डिंग बनकर खड़ी हो गई है, जिसकी कल्पना कांग्रेस शायद ही कर सकती थी, क्योंकि कांग्रेस ने जनता के सामने केवल झूठ परोसा है,जनता खुद आकलन कर सकती है कि 15 महीने की सरकार में कांग्रेस ने सिवनी जिले को क्या दिया है, कोई बड़े उपक्रम की नींव रखने का एक चबूतरा भी अगर कांग्रेस ने बनवाया हो तो कांग्रेसी उस चबूतरे का नाम बताएं , कांग्रेस की सरकार में उपलब्धि के नाम पर जनता का भला नहीं हुआ है और अगर उपलब्धि कांग्रेस गिनाए भी तो केवल दो ही उपलब्धि गिनवा सकती है, एक तो कांग्रेस भवन जिसे शिक्षक भवन भी कहा जाता है जो सरकारी ट्रांसफर नीति से बनी है ऐसा आरोप लगता है और दूसरा जबलपुर रोड में स्थित जिला अध्यक्ष का पेट्रोल पंप इसके अलावा कांग्रेस के पास उपलब्धि के नाम पर कुछ नहीं है और जिले के विकास में एंजिन लगाने का काम करने वाला मेडिकल कॉलेज को लेकर तरह-तरह के भ्रम जनता के बीच में कांग्रेस ने फैलाई जिसको लेकर कई बार सोशल मीडिया से लेकर अखबारों में चर्चाएं होती रही हैं , जबकि हकीकत जानना है तो मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग देखकर आम जनता भी अनुमान लगा सकती है सिवनी का मेडिकल कॉलेज सिवनी के लिए कितनी बड़ी लाइफ लाइन का काम करेगा और इस मेडिकल कॉलेज की सौगात देकर मुनमुन राय ने अपने आप को इतिहास के पन्नों में दर्ज करवा लिया है,जहां पर सिवनी के विरले ही नेता अपना नाम दर्ज करा पाए हैं, विपक्ष मेडिकल कॉलेज को लेकर जनता को भ्रमित करते हैं ऐसे में जनता जनार्दन को हकीकत का पता लगाने के लिए एक बार उस मेडिकल कॉलेज को देखना चाहिए जिसे दूर से खड़े होकर देखने पर भी यह पता चल जाएगा कि मेडिकल कॉलेज अपने आप मे सिवनी के लिए कितनी बड़ी उपलब्धि है।
पहले फेज का काम लगभग पूर्ण
दूसरे फेज का काम 2024 में हो जाएगा पूरा
पत्रकारों के द्वारा मेडिकल कॉलेज के भ्रमण पर मौजूद तकनीकी एक्सपर्ट जो मेडिकल कॉलेज बनवाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं ने बताया कि 37 एकड़ में बन रहे मेडिकल कॉलेज ,अस्पताल ,ऑडिटोरियम, धर्मशाला ,छात्र-छात्रओं के लिए छात्रावास, डॉक्टरों के लिए आवास और बाहर से आने वाले डॉक्टरों के लिए गेस्ट हाउस सहित पार्किंग, ओपन लॉन और मार्केट एरिया सहित तमाम ऐसी सुविधा इस 37 एकड़ के रकबे में बनाई जा रही हैं जो अपने आप में एक मिसाल कायम करती है, सिवनी के इतिहास में इतना बड़ा प्रोजेक्ट शायद ही आया हो , जिससे प्रत्यक्ष रूप से जिले की जनता को लाभ मिलेगा, तकनीकी विशेषज्ञ ने बताया कि 30 अगस्त तक पहले फेज का कार्य मेडिकल कॉलेज जिसमें पढ़ाई करानी है और छात्र- छात्राओं का छात्रावास और मेस की बिल्डिंग ,सहित डॉक्टर के आवास और गेस्ट हाउस की बिल्डिंग तैयार कर सरकार को सौंप दी जाएगी, दूसरे फेज में मेडिकल कॉलेज का अस्पताल, धर्मशाला और बड़ा ऑडिटोरियम बनाया जाएगा जिसका फंड आने का है और उन्होंने बताया कि यह फंड अब वित्त विभाग देगा इसीलिए काम को ना ही रास्ते में रोका जाएगा और ना ही पेमेंट को लेकर ठेकेदार किसी प्रकार की लापरवाही कर सकता है कुल मिलाकर इस प्रोजेक्ट में अब विराम नहीं लगेगा और जल्द ही मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई शुरू की जाएगी ऐसा विधायक मुनमुन राय का कहना है, पढ़ाई के वक्त प्रैक्टिकल के लिए जिला अस्पताल का उपयोग किया जाएगा जब तक मेडिकल कॉलेज का खुद का हॉस्पिटल नहीं बन जाता वही तकनीकी विशेसज्ञों का कहना है की 2024 तक अस्पताल बनाकर सरकार को सौंप देंगे, महेज एक से डेढ़ साल बाद मेडिकल कॉलेज से लगा हुआ अस्पताल भी बनकर तैयार हो जाएगा कोई भी बड़ा प्रोजेक्ट बनने में समय लगता है जितने समय में मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग बनकर तैयार हुई है इतने समय में विरोध करने वाले अपना मकान नहीं बनवा सकते वह विरोध के नाम पर बहुमंजिला इमारत को नज़रंदाज़ कर राजनीति करने के लिए जनता को भ्रमित कर रहे हैं यह बातें मेडिकल कॉलेज की नवनिर्मित बिल्डिंग को देखकर महसूस की जा सकती है