Home सिवनीं न्यूज़ चेंबर ऑफ कॉमर्स <strong>के</strong> मुंह में जमा दही

चेंबर ऑफ कॉमर्स के मुंह में जमा दही

0
चेंबर ऑफ कॉमर्स <strong>के</strong> मुंह में जमा दही

दुकान में घुसकर व्यापारी के साथ की गई है चाकूबाजी

दूसरों के कांधो  पर बंदूक रख निशाना साधकर अपना स्वार्थ पूरा करना इन दिनों फैशन सा बन गया है राजनीतिज्ञों के साथ यह बात अक्सर देखने को मिलती थी, परंतु अब तो आम व्यक्ति भी अपने आप को बड़ा साबित करने, अपनी स्वार्थ सिद्धि करने अपने ही लोगों के कांधे का इस्तेमाल करता है ,ऐसा ही मामला सिवनी में देखने को मिल रहा है जहां चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष के घर के सामने व्यापारी को दुकान में घुसकर गन्नू भारद्वाज जो कि पूर्व शराब व्यवसाई, वर्तमान में अघोषित शराब व्यवसाई का पुत्र और पुराना बदमाशों की लिस्ट में शामिल ने व्यापारी को चाकू मारा ,यह पूरी वारदात चेंबर ऑफ कॉमर्स  अध्यक्ष संजय मालू के ऑफिस के सामने हुई,पर आज दिनांक तक चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने इस मामले को लेकर कोई प्रतिक्रिया नही दि है, जिन व्यापारियों के  कांधों पर बंदूक रखकर चेंबर ऑफ कॉमर्स अपना कद ऊंचा करता है ,उन व्यापारियों को चैम्बर ऑफ कॉमर्स की ओर से कोई मदत नही मिली है,वही चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी खासकर अध्यक्ष की ओर से अभी तक इस घटना को लेकर निंदा करते  कोई बयान नही आये है,जबकि समय-समय पर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विज्ञप्ति जारी कर अखबारों के माध्यम से  अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए व्यापारियों का भरोसा जीतने की कोशिश करते रहते हैं , परंतु इस मामले को लेकर चेंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से व्यापारियों के समर्थन में किसी प्रकार की कोई विज्ञप्ति का जारी ना होना व्यापारियों के बीच में कौतूहल का माहौल बना रहा है जन चर्चा तो यह चल रही है की चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मौका देख कर काम करते हैं यहां पर संजय भारद्वाज से संबंध निभाने के लिए अपने व्यापारी भाइयों जिनके कारण वे अध्यक्ष बने हैं उन्ही के साथ धोखा कर रहे हैं, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष व्यापारियों का सहारा लेकर जिले के बड़े अधिकारियों के सामने अपने नंबर बढ़ाते हैं और अपनी स्वार्थ सिद्धि करते हैं और जब इन व्यापारियों के ऊपर कोई विपत्ति आती है तो चेंबर ऑफ कॉमर्स मुंह में दही जमा कर बैठ जाता है तो क्या वाकई व्यापारियों को चेंबर ऑफ कॉमर्स जैसे संगठन की जरूरत है, जबकि व्यापारी खुद की लड़ाई खुद लड़ रहा है, सवाल यह पैदा होता है कि चेंबर ऑफ कॉमर्स संजय भारद्वाज और गन्नू भरद्वाज के सामने बौना साबित क्यों हो रहा है? क्या चेंबर ऑफ कॉमर्स की कोई कमजोर नश गन्नू भारद्वाज और संजय भारद्वाज ने दबा कर रखी हुई है या फिर चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी संजय भारद्वाज,गन्नू भारद्वाज से डरते हैं जिसके कारण अपने ही व्यापारी भाई के ऊपर हुए हमले को लेकर निंदा भी नहीं कर सकते हैं ,ऐसा कैसा डर कि अपने व्यापारी भाई को न्याय दिलाने के लिए चेंबर ऑफ कॉमर्स अभी तक सामने खुलकर सामने नहीं आया है और अगर डर है तो आने वाले समय में कोई और व्यापारी के साथ ऐसी घटना घटी तब चेंबर ऑफ कॉमर्स क्या करेगा ,अगर इस प्रकार का डर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष को लग रहा है तो इस पद में डरे हुए व्यक्ति को रहना व्यापारी भाइयों के लिए ठीक नहीं ,व्यापारियों के हित के लिए चेंबर आफ कामर्स का गठन किया गया था ऐसा विज्ञप्ति में बताया गया था परंतु जब व्यापारी भाई के ऊपर जानलेवा हमला हो रहा है और चेंबर ऑफ कॉमर्स मुंह फेर कर एक तरफ बैठा है तो क्या आने वाले समय में व्यापारी भाइयों के बीच चेंबर ऑफ कॉमर्स को लेकर सही राय रहेगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here