हमलावरों ने पुलिस को किया कटघरे में खड़ा
सिवनी पुलिस के ऊपर एक बार फिर सवालिया निशान लग रहे है,एक के बाद एक सिवनीं की फेल पुलिसिंग को चैलेंज करते अपराधी, गला रेत रहे , मर्डर कर रहे, चाकू छुरी चला रहे,अब बंदूक भी चलाने लगे हैं ,आखिर कहां से आ रही है अवैध हथियारों की खेप ,जिला पुलिस के ऊपर अपराध को लेकर दबाव बढ़ रहा है परंतु पुलिस अपराधियों के ऊपर दबाव बढ़ाने से परहेज कर रही है ,महज 4 दिन पहले बाहुबली जैसे रिहायशी और वीआईपी क्षेत्र में गन्नू भारद्वाज ने दुकान संचालक को चाकू से गोद डाला, मामला शांत भी नहीं हो पाया था कि छपारा क्षेत्र में चाकूबाजी और पिस्टल से फायर करने की शिकायत पुलिस को कटघरे में खड़ा कर रही है
क्या है मामला
बताया जाता है कि ईट भट्टे का कारोबार करने वाले ग्राम पंचायत डांगावानी के उपसरपंच राधेश्याम प्रजापति के ऊपर तीन बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने चाकू से प्राणघातक हमला कर भाग गए,मामला चमारी गांव के उप तहसील कार्यालय के पास का बताया जा रहा है,बताया जाता है कि रात के अंधेरे में राधेश्याम को रोककर हमला किया गया,अपनी जान बचाने के लिए उपसरपंच झाड़ के पास छुप गया तभी उपसरपंच पर दो राउंड पिस्टल से फायरिंग भी की गई, फिलहाल अज्ञात हमलावर बाइक सवार फरार हैं पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है,परंतु यह घटना पुलिस को कटघरे में खड़ा कर रही है क्या पुलिसिंग वाकई इतनी कमजोर हो गई है की मुख्यालय के साथ-साथ अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी चाकू छुरी और पिस्टल फायर होने लगे हैं यह नजारा सिवनी पुलिस का है अंदाजा लगाया जा सकता है कि आम जनता कितनी सुरक्षित है।