विगत दिनों बाहुबली चौक में हुए चर्चित चाकुबाजकांड के मुख्य आरोपी गन्नू भारद्वाज की आज जिला न्यायालय से जमानत खारिज कर दी गई है ।
हमने पूर्व में ही बताया था कि आरोपी पक्ष को पुलिस के कुछ विभीषण मदद करने में लगे हुए हैं ये बात इसलिये भी प्रमाणित हो रही है कि घटना के मुख्य आरोपी की रिपोर्ट पर घटना के लगभग 16 घंटे बाद एक अपराध पीड़ित पक्ष के ऊपर दर्ज किया जाता है और मुख्य आरोपी जो घटना करने के बाद चलते हुए अपने पिता के साथ घर जाता है और कुछ घंटे बाद फिर रिपोर्ट करने चलते हुए थाना जाता है ।उस समय तक आरोपी गन्नू के पैर में किसी प्रकार की कोई चोट नज़र ही नहीं आ रही थी लेकिन घटना के दूसरे दिन उसके एक पैर में दर्द चालू हो गया जो जेल जाते जाते फेक्चर में तब्दील हो गया, फ़ेक्चर वाली बात हमने अपने अखबार में पहले ही बता दिया था ।सवाल यह पैदा होता है कि आखिर जिला अस्पताल के एक्सरे कक्ष में ऐसा कौन शख्स है जो झूठी एक्सरे रिपोर्ट बनाकर दे रहा है जबकि पीड़ित पक्ष की माने तो उन्होंने मुख्य आरोपी को कोई मारपीट ही नहीं किये हैं तो फिर आरोपी का पैर कैसे फेक्चर हो गया ।पीड़ित पक्ष का कहना है कि सच्चाई का पता करने के लिये जिला कलेक्टर महोदय से शिकायत कर मेडिकल बोर्ड का गठन करवा आरोपी के पैर का पुनः एक्सरे करायेंगे ,अगर पीड़ित पक्ष ने मेडिकल बोर्ड का गठन करवाकर पुनः जांच कराया तो जिला अस्पताल के एक्सरे विभाग में चल रहे फर्जी खेल का भी खुलासा हो सकता है ।