Home मध्य प्रदेश ठेकेदार को लाभ देने शासन को नुकसान पहुंचा रहे सिविल सर्जन

ठेकेदार को लाभ देने शासन को नुकसान पहुंचा रहे सिविल सर्जन

0
ठेकेदार को लाभ देने शासन को नुकसान पहुंचा रहे सिविल सर्जन

सिविल सर्जन विनोद नावकर अपने करीबियों को देना चाहते है वाहन पार्किंग का ठेका 

अस्पताल में पदस्थ डॉ विनोद नावकर जबसे सिविल सर्जन बने है तब से ही वह अपने करीबियों के ऊपर मेहरबान रहते ही। रोगी कल्याण समिति में लंबे समय तक फर्जी जाति प्रमाणपत्र के मामले में फंसे घनश्याम पदस्थ रहे जो विनोद नावकर के करीबी थे जिन्होंने रोगी कल्याण समिति से कई ठेके दिए है जिनमे से एक वाहन पार्किंग का ठेका है। बताते है की डॉक्टर विनोद नावकर अपने करीबी ठेकेदार को लगभग 10 लाख में अस्पताल का ठेका देने की तैयारी कर रहे हैं।अस्पताल से जुड़े सूत्र बताते हैं कि अस्पताल में वाहन ठेका के लिए बकायदा निविदा निकाली गई थी जिसमे सिर्फ दो निविदाकारो ने ही फार्म भरा था और दोनो ने ही नियमो का ध्यान नही रखा। नियम अनुसार जब तक तीन निविदाकर तय शर्तो की पूर्ति नहीं करते तब तक निविदा नही खोलना चाहिए लेकिन अस्पताल प्रबंधन इन नियमों का ध्यान ही नहीं रखा वाहन पार्किग के लिए तीन निविदा कारों ने फार्म जमा नहीं किया था जिसके चलते अस्पताल प्रबंधन को एक बार उन्हें निविदा निकालना चाहिए था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया जिसके पीछे कारण यह बताया जा रहा है कि दो निविदा कारों में से एक निविदा कार के सिविल सर्जन डॉ विनोद नावकर से करीबी संबंध है और डॉक्टर नावकर उन्हें पूरा फायदा पहुंचाना चाहते थे जिसके लिए सिर्फ दो निविदाकारो की ही निविदा खोली गई और डॉक्टर नावकर के करीबी ठेकेदार को लगभग 10 लाख में ठेका दे दिया गया हालांकि अभी तक अनुबंध नही हुआ।    

उच्च न्यायालय में दी जा सकती है चुनौती

सिर्फ दो निविदा कारों में निविदा खोलने और सिर्फ 10 लाख में टेंडर भरने के मामले में उच्च न्यायालय में चुनौती दी जा सकती ही ताकि सिविल सर्जन की मनमर्जी पर रोक लग सके और अधिक ठेकेदार निविदा में भाग ले सके क्योंकि किसी भी काम में जितने ठेकेदार आते हैं उसमे शासन को ही फायदा होता है जिसकी तरफ डॉक्टर नावकर जैसे अधिकारियों का ध्यान नही जाता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here