सिवनी और छपारा जनपद में सचिवों के बीच छपारा का दलाल नेता सक्रिय
चुनाव करीब हैं नेतागिरी का दीया टिमटिमा रहा है हो सकता है भाई साहब उस मुकाम पर ना रहे ,जिनकी फोटो से इस दलाल का घर चलता है इसीलिए सिवनी और छपारा की जनपद में सचिवों को ठगने एक दलाल सक्रिय हुआ है और यह कह रहा है कि जहां-जहां ट्रांसफर चाहिए बता दो मैं करवा दूंगा ,भाई साहब से बड़े करीबी नाते हैं मेरे, 60 हज़ार रु लगेगा ,इस तरह की दलाली का जिक्र जनपद में खूब धूम मचा रहा है देखना यह है कि यह दलाल कितनो को ठगता है, और भाई साहब के कंधे पर बंदूक रखकर कब तक खेलता है।