जीएसए कंपनी पर झींगा और मछली बेचने के नाम पर लगाया करोड़ों का चूना
विगत कुछ दिनों से जिले में जीएसए कंपनी के फर्जीवाड़े को लेकर समाचार प्रकाशित हो रहे हैं ,सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह की पोस्ट दिखाई दे रही हैं लगभग 50% से ज्यादा नौजवान और ज्यादा पैसे कमाने के लालच में कुछ लालची लोगों ने इस वेबसाइट पर भरोसा करते हुए जिले भर से करोड़ों रुपया दांव पर लगवा दिया, कंपनी फरार हो गई ऐसा बात दिया गया ,कही ये कंपनी बरघाट ,कुरई, धारना के चालशोभराजो कि दिमागी उपज तो नही थी,बहरहाल अपनी होशियारी और कम समय में हराम में पैसा कमाने की आदत के चलते नौजवान अपने साथ हुए फर्जीवाड़े को नाही उगलकर किसी को बता पा रहे हैं और नाही हुए नुकसान को निगल पा रहे हैं बात इतनी शर्मनाक है कि वह लोग अपने सगे संबंधियों को भी नहीं बता रहे हैं और इन्हीं सब बातों का फायदा उठाते हुए जिले के कई चाल शोभराज जिन्होंने इस कंपनी को जिले में लांच किया बड़ी-बड़ी बातें करते हुए अपने सगे संबंधी और करीबी जानपहचान वालों को ठगने के उद्देश्य से कंपनी के नाम पर बड़ी-बड़ी बातें किए, ललचाया, उनका पैसा फसाया ,खुद कमीशन के नाम पर मोटा पैसा कमाते हुए गाड़ी और बंगला बनाया और अब मुह छुपते फिर रहे हैं, जिनका पैसा गया वे लोग शर्म के मारे किसी को बता नहीं रहे हैं और चाल शोभराज फिर से फर्जीवाड़े के खेल को नया रूप देने घूम रहे हैं बताया जाता है कि ऐसे चाल शोभराज की गैंग सिवनी, बरघाट ,कुरई, धारना और ग्रामीण दूर अंचल क्षेत्रों में अपना जाल फैलाकर रखे हुए हैं जहां सामाजिक स्तर पर अपने बाप का सहयोग लेकर भी संबंधियों को अपने जाल में फंसाते हैं और उन्हें मोहरा बनाते हुए खुद का फायदा कर जिनका पैसा फसा है उन्हें बर्बाद करने के लिए जिम्मेदार हैं अपने बाप की सरकारी नौकरी और हैसियत का फायदा भी यह चाल शोभराज उठा रहे हैं पुलिस को स्वतः संज्ञान लेते हुए इस मामले में जांच करनी चाहिए ,जिन चाल शोभराजों का नाम सामने आ रहा है, अखबारों में छप रहा है इनसे सच्चाई उगलवानी चाहिए अगर दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें कानून की कड़ी से कड़ी सजा देना चाहिए ताकि आने वाले समय में यह चाल शोभराज अन्य लोगों को ना ठग पाएं ।
सावधान! पैसे डबल करने के चक्कर में फंसे लोग, लाखों की धोखाधड़ी से मचा हड़कंप
जीएसए कंपनी के द्वारा ठगी के मामले में फंसे जिले भर के नौजवानों के साथ-साथ सिवनी के बरघाट थाना अंतर्गत धारना कला गांव में कई युवाओं के साथ नेटवर्किंग कंपनी द्वारा थर्डपार्टी एप के माध्यम से राशि निवेश कराई गई थी, कुछ लोगों को कंपनी ने मुनाफे के तौर पर रकम लौटाई, लेकिन जब कंपनी में कई लोगों ने एक साथ बड़ी रकम निवेश की तो कंपनी ने पैसे लौटाना बंद कर दिया.सिवनी के बरघाट में थर्डपार्टी एप जीएसए ग्लोबल सी फुडस एलियन नेटवर्किंग कम्पनी द्वारा कई युवाओं के साथ झींगा पालन में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि कम्पनी द्वारा व्हाट्सएप पर एप की लिंक भेज कर युवाओं से रुपए दोगुना करने दावा किया था. इस झांसे में आकर बरघाट क्षेत्र के कई युवाओं ने एप के माध्यम से अपने लाखों रुपए निवेश कर दिए. कंपनी ने पहले कुछ लोगों को मुनाफा दिया, लेकिन अब कई युवाओं को उनके द्वारा निवेश की गई रकम वापिस नहीं मिल रही है.एप से विथड्राल भी उपलब्ध नहीं कराया जा रहां है. जिसके बाद कई युवाओं ने सिवनी एसपी के पास पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज की है. वहीं, एसपी रामजी श्रीवास्तव ने मामले की जांच के निर्देश बरघाट थाने की पुलिस को दे दिए हैं। साथ ही पुलिस कप्तान ने मीडिया को यह बात बताई कि ऐप के माध्यम से जो लोग फंसे उन्होंने फायदा भी उठाया और अन्य लोगों को बताकर इस ऐप से जुड़ा लगभग पांच से छह लाख इन लोगों ने फसाए थे जो इन्हें वापस मिल गए हैं परंतु इनके द्वारा जो लोग जोड़े गए थे उन्हें पैसे वापस नहीं मिले हैं और वह लोग इनकी शिकायत पुलिस विभाग से ना करें इसीलिए सज्ञान लेते हुए पुलिस के पास शिकायत करने आए थे
पूरे मामले में तो यही नजर आ रहा है कि अगर किसी ने व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर अन्य लोगों को जोड़ा है और खुद का पैसा ले लिया है और अन्य लोगों को कंपनी के बारे में बता बता कर लालच दिया है ऐसे लोगों के ऊपर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए उन्हें जेल का रास्ता दिखाना चाहिए, साथ ही जो लोग लालच में आकर इन चाल शोभराजो के चुंगल में फसकर अपना रुपया गवां चुके है उन्हें पैसा वापस कराना चाहिए क्योंकि इन चाल शोबराजों ने ग्राहक फसाने गाड़ी ,मोबाइल,मकान ,बैंक बैलेंस दिखाकर लालच दिया ताकि लोग रुपया फसायें ,अब जो दिखाए है उन्ही चल अचल संपत्ति की नीलामी भी हो जाये ताकि बेवकूफ बने लोग को गवाया हुआ धन मिल सके।