Home सिवनीं न्यूज़ फटे नोट और चिल्हर अलग किये भाई साहब ने

फटे नोट और चिल्हर अलग किये भाई साहब ने

0
फटे नोट और चिल्हर अलग किये भाई साहब ने

जिनके सामने अकड़ते थे उन्ही के सामने झकर उतरी लूट खसूट मंत्री की

कहते हैं जैसा बोओगे वैसा काटोगे ,अगर किसी के लिए कांटे बिछाए हो तो कितनी भी महंगी चप्पल पहन लो कभी न कभी कांटा बिछाने वाले के पैर में आकर ही चुभता है और ऐसा ही माजरा विगत दिवस देखने को मिला ,बताया जाता है की 22 जून को भाजपा के बड़े नेता अमित शाह बालाघाट में चुनाव का शंखनाद करने आने वाले थे, ऐसे में मध्यप्रदेश के भाजपा अध्यक्ष बीडी शर्मा भी व्याहा जबलपुर ,सिवनी होतें हुए बालाघाट के लिए निकले, जैसे ही यह बात बीडी भाई साहब के नाम रोटी खाने वाले कुछ छूट भैया नेताओ को पता चली उन्होंने बीडी भाई साहब के स्वागत का इंतेजाम करवा लिए, होना भी चाहिए अपने अपने माई बाप नेताओं का स्वागत करने की मंशा हर किसी की रहती है ,परंतु अगर उनका ऐसा प्लान बना हुआ हो की वह उस जगह पर आएंगे तो स्वागत सत्कार की बेला वाजिब है, परंतु लोगों के सामने यह बताना कि मेरे बहुत अच्छे संबंध हैं और ऐसा बताते हुए समझने भी लगना और समझने के बाद लोगों को भी बेवकूफ बनाकर खड़ा करवाना जबकि भाई साहब को इनसे कोई लेना देना नही, ऐसे में जग हंसाई का कारण बनता है, सूत्र बताते हैं की फूल, माला ,आरती, मिठाई ,खाना ,नाश्ता ,ढोल नगाड़े ,यहां तक कि मीडिया को भी बुलवा लिया गया था ,बताया जाता है कि अपने चेले चपाटी के लिए लगभग 50 जोड़े सफेद कुर्ते पजामे भी नए बुलाए गए थे और भाई साहब के नाम पर लूटखसूटकर बने 1 करोड़ के महल में भाई साहब को बुलाकर फ़ोटो खिंचवाकर फिर नए खेल के प्लान पर पानी फिर गया, भाई साहब का इंतजार करते रहे ,परंतु मंडली मंडप सजाए फूल माला हाथ में लिए, आरती उतारने की तैयारी पर नए कुर्ते पजामे पहनकर जैसे दूल्हे का इंतजार करते हैं लूट खसूट मंत्री और उनकी मंडली इंतजार करती रही, इंतजार की घड़ी बीतती गई ,माला में लगे फूल और उत्साह वाले चेहरे भी मुरझाने लगे थे, पानी खींच खींचकर मुरझाए फूलों को फिर से ताजगी लाने की कोशिश होती रही, खाना ठंडा हो गया, नए कुर्ते पजामे में सलवट आ गई,दुल्हन मंडे में बैठी हो और मंडे में बारात ना आए ,दूल्हा ना पहुंचे ,तो जो स्थिति होती है वैसी स्थिति कल छपारा में हो गई, भाई साहब बाईपास होते हुए सिवनी की ओर रवाना हो गए पर भाई साहब के नाम और उनकी फोटो का सहारा लेकर बनाए गए एक करोड़ी मकान में नहीं गए, नाही छपारा के अंदर घुसे ,नाही कोई चर्चा की जबकि मुश्किल से 7 दिन नहीं हुए हैं जब लूट खसूट मंत्री ने भाई साहब का हाथ अपने कांधे पर रखे हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल फोटो वायरल कर लोगों को यह बताते हैं कि उनकी प्रदेश अध्यक्ष से बहुत अच्छी मेल मिलाप है भाई साहब उसे छोटा भाई मानते हैं , बता बता कर शासकीय विभागों को अपना गुसल खाना बना लिया है पर बीडी भाई साहब ने आज बता दिया कि भाई साहब का उतना लगाव नहीं है जितना लगाव लूटखसूट मंत्री फोटो सोशल मीडिया पर डाल कर बताते हैं

क्या जहर उगलने की सजा मिली है

भाई साहब बाईपास से निकल गए छूट भैया नेता मंडली सहित पैर थका लिए,पर भाईसाहब ने रामभलाई का भी समय नही दिया,वाकई काफी शर्मनाक स्थिति रही होगी ,जिनको नए कुर्ते पजामे दिलवाए थे उनके सामने आखिर कैसे जवाब दिए होंगे यह तो वही जाने ,ईश्वर ऐसी परिस्थिति में किसी को न डाले ,पर इन चर्चाओं के बीच में कुछ लोग यह कह रहे थे कि कहीं जहर उगलने की सजा तो नहीं मिली है ,लूट खसूट मंत्री को बताया जाता है कि लूट खसूट मंत्री जब भी भोपाल जाते हैं तो यहां के विधायकों की शिकायत करते रहते हैं शिकायत कर कैकेयी की भूमिका निभाते हुए अपना रास्ता साफ करते हैं ,पर वे भूल जाते है कि प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा कुशल राजनेता है वे एजेंट गिरी करते हुए अध्यक्ष नहीं बने है इसीलिए वे वोट की परवाह करते है ,उन्हें बहुत अच्छी तरह से पता है कि कौन चिल्हर है,और कौन फटा नोट,आखिर उन्होंने यह एहसास करवा भी दिया और इशारों में आम जनता तक यह सूचना भी दे दी की अब मेरी फ़ोटो का इस्तेमाल करे तो धुत्कार कर भाग देना।

वैभव पवार के घर बहुत समय गुजारे बीडी शर्मा ने

छपारा बाईपास से बीडी शर्मा जी का काफिला निकला तो बरघाट में वैभव पवार के यहां बहुत समय गुजारे, वैभव पवार प्रदेश के अध्यक्ष हैं और यह बताया जाता है कि बीडी शर्मा के खास हैं और बीडी शर्मा ने यह बात एहसास भी करवा दीये की वैभव पवार को लेकर वे आत्मीय रिश्ता निभाते हैं ,बीडी शर्मा के साथ फोटो खिंचवाकर उस फ़ोटो को दिखाकर वैभव पवार किसी विभाग को चमकाते नही, परंतु सिवनीं के एक नेता अगर बीड़ी भाई साहब ने कांधे पर हाथ रख दिए हैं तो उस फोटो का भरपूर उपयोग करते है, बताया जाता है की बीड़ी भाई साहब की फोटो से इतना बना लिया गया है कि आने वाली पीढ़ी भी मुसीबत ना भोगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here