Home सिवनीं न्यूज़ स्कूल भवन को कब्जाने रात के अंधेरे में की गई थी तोड़फोड़

स्कूल भवन को कब्जाने रात के अंधेरे में की गई थी तोड़फोड़

0
स्कूल भवन को कब्जाने रात के अंधेरे में की गई थी तोड़फोड़

आशा कार्यकर्ता वर्षा ठाकुर और गज्जू ठाकुर ने साथ मिलकर कि थी दबंगई

लखनवाड़ा थाने में हो चुकी है  एफआईआर दर्ज

लखनवाड़ा थाना की पुलिस कितनी कमजोर है इस बात का अंदाजा यहीं से लगाया जा सकता है कि थाना क्षेत्र में खुलेआम गुंडई और दबंगई करते हुए भाई बहन मिलकर रात के अंधेरे में स्कूल का भवन गिरा देते हैं और थानेदार को कानों कान हवा भी नहीं लगती ,इतने दबंग की ना पुलिस का डर ना कानून की चिंता अपराधियों के हौसले बुलंद हो चुके है,तभी तो लखनवाड़ा थाना प्रभारी नवीन जैन के रहते क्षेत्र की एक आशा कार्यकर्ता अपने मुंह बोले भाई के साथ रात के अंधेरे में स्कूल के पुराने भवन पर कब्जा करने की नियत से मशीन ले जाकर तोड़फोड़ कर देती है जिसकी भनक टीआई को नहीं लगती, यह आश्चर्यजनक है । प्राप्त जानकारी के अनुसार  लगभग 1 महीने पहले वर्षा ठाकुर ने अपने मुंह बोले भाई और ठेकेदार गज्जू ठाकुर के साथ मिलकर गांव में ही स्थित एक स्कूल के पुराने भवन में कब्जा करने की नियत से रात के अंधेरे में तोड़फोड़ कर स्कूल को मलबे में तब्दील कर दिया था, जिसकी रिपोर्ट लखनवाड़ा थाने में 22 मई 2023 को दर्ज कराई गई थी ,तब लखनवाडा पुलिस ने आरोपी वर्षा ठाकुर पति स्वर्गीय प्रशांत ठाकुर निवासी लखनवाडा जाम एवं महिला के मुंह बोले भाई गज्जू सिंह ठाकुर पिता विक्रम सिंह ठाकुर निवासी जाम लखनवाडा के विरुद्ध धारा 427 एवं 448 के तहत मामला पंजीबद्ध किया था। एफआईआर दर्ज होने के बाद भी वर्षा ठाकुर के हौसले कम नही हुए और उन्होंने मुरम का अवैध उत्खनन करना शुरू कर दिया। माफियाओं को 2 गज जमीन के नीचे गाड़ने की बात करने वाले शिवराज सिंह चौहान के राज में जब एक आशा कार्यकर्ता इतनी दबंगता से स्कूल भवन में तोड़फोड़ कर सकती है और मुरम का अवैध परिवहन करवा सकती है तो फिर माफिया और क्या नही कर सकते।

आशा कार्यकर्ता के बचाव में गज्जू ठाकुर ने बताया कि उदित इंफ़्रा कंपनी का ठेकेदार गिरा रहा मुरम

आशा कार्यकर्ता वर्षा ठाकुर के मुरम मामले को लेकर समाचार प्रकाशित होने के बाद गज्जू ठाकुर ने फोन के माध्यम से सिवनी न्यूज़ कार्यालय में संपर्क किया और यह बताया कि वह मुरम उदित इंफ्रा कंपनी के ठेकेदार के द्वारा गिराई जा रही है ,जो ठेकेदार चौरई से लेकर भोंगखेड़ा तक रोड बना रहा है जिसको लेकर गज्जू ठाकुर ने भी शिकायत दर्ज करवाई है ऐसा गज्जू ठाकुर का कहना है , और जब  सिवनी न्यूज़ के संपादक के द्वारा  गज्जू ठाकुर से कहा गया कि वर्षा ठाकुर  आशा कार्यकर्ता स्वयं ये स्टेटमेंट दे दें  कि वह मुरम उन्होंने नहीं ठेकेदार ने गिरवाई है परंतु समाचार लिखे जाने तक आशा कार्यकर्ता के द्वारा कोई स्पस्टीकरण उनके पक्ष में नहीं दिया गया है जिसे प्रकाशित किया जा सके और यह पता चले कि वह मुरम ठेकेदार ने गिरवाया है या आशा कार्यकर्ता ने गिरवाया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here