आशा कार्यकर्ता वर्षा ठाकुर कहाँ से करा रही मुरम का परिवहन
एक ओर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंच पर खड़े हो माइक में दम भर भरकर थक गए कि वह माफियाओं के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करेंगे लेकिन उन्हें शायद ये नही पता कि उनकी एक लाडली बहन आशा कार्यकर्ता भी इन दिनों सिवनी जिले में माफियाओं की श्रेणी में आ गई है क्या मुख्यमंत्री की लाडली बहन होने का फायदा उठा रही है वर्षा ठाकुर? मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की लाडली बहन जो माफिया की श्रेणी में आ गई है क्या अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने प्रशासनिक अमले से अपने ही लाडली बहन के माफिया गिरी पर लगाम लगवा पाएंगे ? क्योंकि इन दिनों प्रदेश में आशा कार्यकर्ता भी अवैध उत्खनन और परिवहन करवा रही है,जानकारी मिली है कि लखनवाड़ा थाना अंतर्गत कन्हरगाव जाम में वर्षा ठाकुर पति स्वर्गीय प्रशांत ठाकुर आशा कार्यकर्ता के पद पर पदस्थ है ,जो इन दिनों मुरम के अवैध परिवहन के मामले में सुर्खियां बटोर रही है। बताया जाता है कि खनिज विभाग अमले से अनुमति लिए बिना श्रीमती वर्षा ठाकुर मुरम का अवैध परिवहन करवाकर अपने खेत मे डंप करवा रही है। चर्चा है कि वर्षा ठाकुर अपने किसी रिश्तेदार के दम पर यह काम कर रही है, जिसकी तरफ ना तो खनिज विभाग ध्यान दे रहा है और ना ही परिवहन विभाग। बताया जाता है कि जिस जगह वर्षा ठाकुर मुरम का अवैध रूप से डंप करवा रही है वहाँ बड़ी संख्या में स्कूल कॉलेज की बेंच रखी हुई है, जिससे यही लगता है कि आशा कार्यकर्ता के साथ साथ वह स्कूल का व्यवसाय प्रारम्भ करने की तैयारी में है। यदि खनिज विभाग और पुलिस विभाग जांच करे तो पता चल जाएगा कि आखिर एक आशा कार्यकर्ता को किसका संरक्षण मिला हुआ है जिसके चलते वह मुरम का अवैध परिवहन करवा रही है।

