Home मध्य प्रदेश सिवनीं का चोर जबलपुर में गिरफ्तार

सिवनीं का चोर जबलपुर में गिरफ्तार

0
सिवनीं का चोर जबलपुर में गिरफ्तार

सिवनी से जबलपुर आकर मोबाइल शॉप से पार किए थे लाखों के मोबाइल
आरोपी गिरफ्तार चोरी का माल बरामद


जबलपुर कोतवाली थाना अंतर्गत बलदेवबाग में एक मोबाइल शॉप से करीब 15 लाख के मोबाइल सेंध लगाकर चोरी किए गए थे जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को ट्रेस करते हुए सिवनी से गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली सीएसपी प्रभात शुक्ला ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पकड़ा गया आरोपी गनेश पिता धन सिंह ठाकुर 23 वर्ष सब्जी का व्यापारी है जो जबलपुर आता जाता था। इसी दौरान उसने अपने मोबाइल पर रिचार्ज कराने के लिए मोबाइल दुकान पर गया और चोरी का पूरा प्लान तैयार कर लिया । घटना के दौरान आरोपी ने गुरंदी से सब्बल खरीदी और रात में दीवाल में सेंध मारकर मोबाइल चोरी कर फ रार हो गया था । पकड़े गए आरोपी से पुलिस ने 17 मोबाइल बरामद कर लिए हैं अन्य की तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here