जिले में लाड़ली बहनों ने देखा जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण
आयुष मंत्री श्री कावरे समनापुर कार्यक्रम में शामिल हुए
10 जून को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के अंतर्गत प्रदेश की 1.25 करोड़ लाडली बहनों के खाते में 1209 करोड़ 64 लाख रुपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से हस्तांतरित की। जबलपुर में आयोजित इस कार्यक्रम का बालाघाट जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में वेबकास्ट के माध्यम से सीधा प्रसारण देखा गया और मुख्यमंत्री श्री चौहान के संबोधन को सुना गया।
बालाघाट में जिला स्तरीय कार्यक्रम शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बालाघाट के सभागार में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा, श्रीमती मौसम हरिनखेड़े, सत्यनारायण अग्रवाल एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे । इस अवसर पर कन्या पूजन के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और लाडली बहना योजना में महिलाओं के खाते खोलने, महिलाओं के खातों को आधार से लिंक कराने और खातों को डीबीटी कराने में उत्कृष्ट योगदान देने वाले जनसेवा मित्रों एवं डाक विभाग के कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
नगरीय क्षेत्र बालाघाट में मोती गार्डन, अंजुमन शादी हाल, नगरपालिका सभागार एवं इतवारी मंडी में आयोजित कार्यक्रम में लाडली बहना योजना के हितग्राही महिलाओं ने मुख्यमंत्री श्री चौहान के संबोधन को सुना। इसी प्रकार जिले के नगरीय क्षेत्र वारासिवनी, बैहर, लांजी, कटंगी एवं सभी ग्राम पंचायतों में वेबकास्ट के माध्यम से जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया।
उत्कृष्ट विद्यालय बालाघाट के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना से लाभान्वित होने वाली महिला केशरेश्वरी सोलंकी एवं पर्वता वामनकर ने इस योजना का लाभ मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि इस राशि का उपयोग वे अपने स्वास्थ्य एवं पोषण पर खर्च करेंगी । कोई भी नौकरी करने पर किसी कारण से अनुपस्थित रहने पर मालिक उस दिन की मजदूरी काट लेता है। लेकिन इस योजना में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सीधे 1000 रुपये हर माह देने की व्यवस्था कर दी है । एक भाई ही अपनी बहनों के लिए ऐसा इंतजाम कर सकता है । महिलाओं को अपने छोटे-मोटे कार्यों एवं जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता है, लेकिन मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना ने अब उन्हें आत्म निर्भर बना दिया है । कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा ने इस अवसर पर लाभान्वित होने वाली महिलाओं से कहा कि साल में मिलने वाली 12 हजार रुपये की राशि का शासन की बचत योजनाओं में निवेश करें। इससे उन्हें अधिक लाभ होगा और जरूरत के लिए किसी के सामने हाथ नहीं फैलाना पड़ेगा।
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2023 अंतर्गत पंजीकृत पात्र हितग्राहियों को दिनांक 10 जून को योजना अंतर्गत प्रथम राशि अंतरण कार्यक्रम ग्राम समनापुर में राज्यमंत्री आयुष एवं जल संसाधन विभाग श्री रामकिशोर कांवरे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री डी एस रणदा एवं एसडीएम गोपाल सोनी उपस्थित रहे। मंत्री श्री कावरे ने इस अवसर पर ग्राम समनापुर में 05 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी किया।
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना-2023 अंतर्गत पंजीकृत पात्र हितग्राहियों को दिनांक 10 जून को योजना अंतर्गत प्रथम राशि अंतरण कार्यक्रम माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा जबलपुर में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजित किया गया जिसका वेब कास्ट के माध्यम से बालाघाट जिले की ग्राम पंचायत समनापुर में माननीय राज्यमंत्री आयुष एवं जल संसाधन विभाग श्री रामकिशोर कांवरे एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री डी एस रणदा ग्राम पंचायत समनापुर सरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधियों तथा बालाघाट अनुविभागीय अधिकारी तहसीलदार उपस्थित रहे एवं मुख्यमंत्री के उद्बोधन का प्रसारण एलईडी के माध्यम से समनापुर सामुदायिक बहन के प्रांगण में ग्रामवासियों एवं लाड़ली बहना उपस्थित रही। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत 10 जून 2023 से पात्र महिलाओं के खाते में हर माह 01-01 हजार रुपये की राशि जमा होगी। इस प्रकार एक साल में महिलाओं के खाते में 12 हजार रुपये की राशि जमा होगी।