Home सिवनीं न्यूज़ थाना ग्रामीण(नवेगाँव)पुलिस ने 02 किलो 100 ग्राम गांजा जप्त कर तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

थाना ग्रामीण(नवेगाँव)पुलिस ने 02 किलो 100 ग्राम गांजा जप्त कर तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

0
थाना ग्रामीण(नवेगाँव)पुलिस ने 02 किलो 100 ग्राम गांजा जप्त कर तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

बालाघाट/सिवनी न्यूज- पुलिस अधीक्षक महोदय  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस निरीक्षक महोदय बालाघाट के मार्गदर्शन और थानाप्रभारी ग्रामीण (नवेगाँव) के निर्देशन में थानाक्षेत्र अंतर्गत नशे का अवैध व्यापार करने वाले के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए निर्देशित किया गया था 09 जून की दरमियान रात थाना ग्रामीण में  मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि तीन  पहिया वाहन ऑटो से भरवेली तरफ से कुछ संदिग्ध व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर ग्राम लिंगा की तरफ एक व्यक्ति को देने के लिए आ रहे थे सूचना पर पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर लिंगा कटंगी रोड पर पुलिया के पास खड़े ऑटो एवं वहां पर उपस्थित तीन व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की गई वही एनडीपीएस एक्ट के प्रावधान के अनुसार तलाशी करने के पश्चात  जब्ती करते हुए तीन आरोपीगणों के पास से  अवैध मादक पदार्थ गांजा 02 किलो 100 ग्राम जिसकी कीमत करीब ₹30000 है एवं ऑटो क्रमांक MP50R0204 जिसकी कीमत करीब 150000रुपए  जप्त करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया आरोपियों के विरुद्ध थाना ग्रामीण में धारा 8/20,29 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया आरोपी जिनमें इमरान खान पिता रहमान खान जाति मुसलमान उम्र 34 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 07 भरवेली,विमल पिता अशोक कावड़े जाति कलार उम्र 29 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 09 हट्टा, महेश पिता का कारेलाल नागेश्वर जाति मरार उम्र 60 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 16 ग्राम लिंगा को गिरफ्तार किया गया पूरी कार्रवाई में आरक्षक भूपेंद्र एवं प्रधान आरक्षक भैयालाल तेलासे की उल्लेखनीय भूमिका के साथ थाना ग्रामीण नवेगांव के थाना प्रभारी निरीक्षक प्रकाश वास्कले, उप निरीक्षक लक्ष्मीचंद चौधरी,उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह धाकड़, सहायक उप निरीक्षक विनोद कुमार सिंह, आरक्षक अरविंद गुर्जर, प्रियांश ,खिलेंद्र लोचन,अक्षित, राहुल,प्रधान आरक्षक पवन,मितेश,दिलीप की सराहनीय  भूमिका रही

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here