
बीते रोज कई बजरंगी नेता कांग्रेसी हो गए। बजरंग सेना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को गदा भेंट की। इस दौरान कमलनाथ ने बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणवीर पटेरिया, संयोजक रघुनंदन शर्मा और अविनाश राय के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। भाजपा से कांग्रेस में आए पूर्व मंत्री दीपक जोशी के साथ सेना के कार्यकर्ता पीसीसी पहुंचे था। इसके बाद कमलनाथ ने मंदसौर के पिपलियामंडी में रोड शो के साथ सभा को संबोधित किया। यहां 2017 के किसान आंदोलन के दौरान फायरिंग में 5 किसानों की मौत हो गई थी , जिसकी जांच रिपोर्ट अब तक नहीं आई है।