Home राजनीति कांग्रेस विधायक काकोडिय़ा का फिर विवादास्पद बयान

कांग्रेस विधायक काकोडिय़ा का फिर विवादास्पद बयान

0
कांग्रेस विधायक काकोडिय़ा का फिर विवादास्पद बयान

भगवान बजरंगबली को भी आदिवासी बता चुके हैं।

सिवनी जिले की बरघाट विस सीट से कांग्रेस विधायक अर्जुन सिंह काकोडिय़ा ने भगवान शंकर को आदिवासी बताया है। विधायक ने बीते दिवस ग्राम सेलुआ में एक कार्यक्रम में यह बात कही। जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। खास बात यह है कि वे इसकी पुष्टि भी कर रहे हैं। उनका कहना है कि भाजपा कहती है, हम आदिवासी लोग वनवासी हैं। हिमालय पर रहने वाले भगवान भोले भंडारी भी आदिवासी थे। समुद्र मंथन से निकले विष को पीकर दुनिया को बचाया था। अमृत को समझदार लोगों ने पिया और विष पीछे रह गया । विष को हिमालय पर रहने वाले भगवान भोले भंडारी ने पिया। वे आदिवासी थे। इससे जाहिर होता है कि हमारा समाज कितना गौरवशाली है। इसके एक माह पूर्व ग्राम उड़ेपनी में मंच से वे भगवान बजरंगबली को भी आदिवासी बता चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here