अपने बयानों और कथा के लिए चर्चित बागेश्वर धाम के. पं. धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी शादी को लेकर साफ कर दिया है। उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा है कि शादी के लिए अभी उन्होंने कोई लडक़ी नहीं देखी है, लेकिन वे जल्द ही शादी करेंगे। उनका कहना है कि वे कोई महात्मा या आचार्य नहीं हैं, जिन्होंने प्रण लिया हो कि शादी नहीं करेंगे। शादी करना कोई गुनाह नहीं है, इसलिए मैं जल्द ही शादी करूंगा। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि कोई लडक़ी मिले, तो उन्हें बताइएगा। शादी को लेकर बातचीत करते और सवालों का जवाब देते हुए शास्त्री ने कहा कि उन्होंने सन्यास धारण नहीं किया है, इसलिए वे शादी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह धर्म के खिलाफ कोई काम नहीं कर रहे हैं, क्योंकि उन्होंने किसी से झोली नहीं ली है यानी कि संन्यास नहीं ग्रहण किया है।
