Home कृषि गर्भवती महिलाओं का सहारा बना ऑटो रिक्शा ड्राइवर, 24 घंटे देता है फ्री सर्विस, जानें कौन है शाजापुर का दिलीप परमार

गर्भवती महिलाओं का सहारा बना ऑटो रिक्शा ड्राइवर, 24 घंटे देता है फ्री सर्विस, जानें कौन है शाजापुर का दिलीप परमार

0
गर्भवती महिलाओं का सहारा बना ऑटो रिक्शा ड्राइवर, 24 घंटे देता है फ्री सर्विस, जानें कौन है शाजापुर का दिलीप परमार

रिपोर्ट/मोहित राठौर

शाजापुर. आपका काम भले ही छोटा हो लेकिन आपके अंदर परोपकार का भाव हो तो आप भीड़ से अलग पहचान बनाते हैं. जी हां हम बात कर रहे है मध्यप्रदेश के शाजापुर की. जहां पर एक ऑटो रिक्शा संचालक को पिछले दिनों जिला कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल की न सिर्फ शाबाशी मिली बल्कि कलेक्टर ने उपस्थित लोगों से आटो रिक्शा संचालक के लिए तालियां भी बजवाई. आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऑटो रिक्शा संचालक ने ऐसा क्या काम किया जिससे कलेक्टर भी प्रभावित हो गए तो आपको बता दें कि ऑटो रिक्शा चलाने वाले दिलीप परमार ने रात के वक्त गर्भवती महिलाओं के लिए एक अनूठी सेवा शुरू कर रखी है.

इसके लिए दिलीप की हर जगह तारीफ होती है. दरअसल रिक्शा संचालक दिलीप परमार रात के समय में गर्भवती महिलाओं को निशुल्क अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाते हैं. इसके लिए भी एक कोई भी शुल्क नहीं लेते हैं पिछले कई सालों से दिलीप परमार मानवता के तौर पर गर्भवती महिलाओं को यह सुविधा निशुल्क उपलब्ध करवा रहे हैं. इसके लिए दिलीप परमार ने बकायदा अपने ऑटो रिक्शा के पीछे गर्भवती महिलाओं को यह जाने वाली सुविधा को लिखवा रखा है. आज के व्यवसायिक दौर में भी दिलीप जैसे लोग अपने काम में अपने सामर्थ्य के मुताबिक योगदान देकर मानव सेवा की अनूठी मिसाल बने हुए हैं.

कलेक्टर ने किया सम्मानित
शाजापुर कलेक्टर किशोर कन्याल पिछले दिनों शहर के भ्रमण पर थे इसी दौरान उन्होंने दिलीप का ऑटो देखा जिसमें पीछे लिखा था ” डिलीवरी के लिए नाईट सेवा फ्री ” तो वह रुक गए जब साथ चल रहे प्रतिनिधियों ने दिलीप के बारे में बताया तो कलेक्टर नगरपालिका के जनप्रतिनिधियों के साथ दिलीप के घर पहुंचे और उसका सम्मान किया यही नहीं यहां मौजूद लोगों से दिलीप के लिए तालियां भी बजवाई.

10 साल से दे रहे है अनूठी सेवा
ऑटो रिक्शा संचालक दिलीप परमार ने कहा कि वह पिछले 10 सालों से रात के समय गर्भवती महिलाओं को निशुल्क अस्पताल पहुंचाने का काम कर रहे हैं. इसके लिए बकायदा उन्होंने अपना मोबाइल नंबर भी रिक्शे पर डिस्प्ले कर रखा है ताकि जरूरत के वक्त उन्हें फोन लगाकर बुलाया जा सके, दिलीप का कहना है कि दिन के समय तो काफी यातायात के साधन उपलब्ध रहते हैं. लेकिन छोटे शहरों में रात के समय गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचने के लिए साधन नहीं मिलते हैं और जो मिलते हैं वह भी काफी महंगा किराया वसूलते हैं.

ऐसे में उन्होंने सोचा कि अपने इस काम के जरिए वह गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचा कर सामाजिक योगदान दे सकते हैं. दिलीप का कहना है कि ऐसा करके उन्हें खुशी मिलती है और अपने काम के जरिए मानव सेवा करने का मोका भी मिल जाता है.

.

Tags: CM Shivraj Singh Chauhan, Inspiring story, MP Government, Mp news, Pregnant Women

FIRST PUBLISHED : May 29, 2023, 07:13 IST

Source

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here