
नई दिल्ली (UPSC Result 2022, Ayushi Jain IAS). राजस्थान के झालावाड़ जिले के एक छोटे से कस्बे की आयुषि जैन यूपीएससी परीक्षा में दो बार सफल हुई हैं (UPSC Exam). उनके परिवार व पड़ोस के ज्यादातर लोग सिविल सर्विस परीक्षा या आईएएस-आईपीएस आदि के बारे में ज्यादा जानकारी तक नहीं रखते हैं. उन्होंने ऐसी जगह से निकलकर देश की सबसे बड़ी सरकारी नौकरी हासिल की है (Sarkari Naukri).
यूपीएससी रिजल्ट जारी होने के बाद कई मोटिवेशनल स्टोरी सामने आईं हैं (UPSC Result 2022). यूपीएससी परीक्षा देने वाले ज्यादातर उम्मीदवार आईएएस बनने का सपना देखते हैं. एक बार सफल होने पर आईपीएस, आईआरएस जैसे पद मिलने के बाद भी कई उम्मीदवार अपनी कोशिश जारी रखते हैं. आयुषि जैन भी उन्हीं में से एक हैं. वह आईपीएस ट्रेनिंग के साथ आईएएस अफसर बनने की तैयारी करती रहीं और सफल भी हो गईं (Success Story).
पुलिस ट्रेनिंग में की तैयारी
आयुषि जैन राजस्थान के झालावाड़ जिले के डग कस्बे की रहने वाली हैं (Ayushi Jain Jhalawar). उनके पिता अजीत कुमार जैन किराना व्यापारी हैं और मां हंसा जैन एक गृहिणी. आयुषि बचपन से ही पढ़ाई-लिखाई में काफी होशियार रही हैं. उन्होंने कक्षा 8वीं तक की पढ़ाई कस्बे के आदर्श विद्या मंदिर से की थी. फिर 9वीं-10वीं भानपुरा के कमला सकलेचा स्कूल से और 11वीं-12वीं की परीक्षा कोटा से दी. इसके बाद आयुषि ने जबलपुर से मेकैनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की.
आपके शहर से (जबलपुर)
मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश
4 प्रयास में बनीं IAS
आयुषि जैन के लिए यह सफर आसान नहीं था. लेकिन उनमें कुछ बन जाने का जुनून बहुत था. आयुषि ने 4 सालों तक सेल्फ स्टडी के जरिए यूपीएससी परीक्षा की तैयारी की. सिविल सर्विस परीक्षा के 3 अटेंप्ट और दो इंटरव्यू के बाद वह आईपीएस अफसर बन गई थीं. लेकिन उनका सपना आईएएस बनने का था (IPS to IAS). इसलिए हैदराबाद में पुलिस सर्विस की ट्रेनिंग के साथ वह सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी भी करती रहीं. यूपीएससी रिजल्ट 2022 में आईएएस अफसर बनकर उनकी मेहनत रंग लाई.
दोनों बार अंडर 100 में रहा नाम
यूपीएससी परीक्षा 2021 में आयुषि जैन को 83वीं रैंक मिली थी. फिर यूपीएससी परीक्षा 2022 में उन्हें 74वीं रैंक हासिल हुई (UPSC Result 2022). आयुषि का ट्विटर अकाउंट देखकर पता चलता है कि पढ़ाई-लिखाई के अलावा भी उनके कई शौक हैं (Ayushi Jain Twitter). उन्हें मंडाला आर्ट में खास रुचि है. इसके अलावा वह बेहतरीन फोटोग्राफी भी करती हैं. बीते कुछ समय से आयुषि जैन ट्विटर पर कम एक्टिव रही हैं.
ये भी पढ़ें:
बचपन में हुई माता-पिता की मौत, 5वें प्रयास में बनीं अफसर, पार्टनर भी हैं IAS
IPS की बेटी, IIT से बीटेक, UPSC में तीसरी रैंक, 5वें प्रयास में बनीं IAS
.
Tags: IAS Officer, Success Story, Upsc exam, Upsc result, सरकारी नौकरी
FIRST PUBLISHED : May 29, 2023, 09:25 IST