
हाइलाइट्स
मध्य प्रदेश के कई जिलों में बिगड़ा मौसम का मिजाज, उज्जैन में आंधी का कहर
तेज आंधी-तूफान से दो लोगों की हुई मौत, कई लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
मौसम विभाग ने बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट किया जारी
भोपाल. मध्य प्रदेश में नौतपा के बीच मौसम एकदम विपरीत बना हुआ है. कई जिलों में बारिश और तेज आंधी तूफान का दौर देखने को मिल रहा है. बीती शाम को प्रदेश के उज्जैन जिले में तेज आंधी की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई. जबकि ई लोग घायल हुए जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया. इसके अतिरिक्त महाकाल लोक में लगी मूर्तियां भी गिरकर टूट गईं. सतना जिले में भी तेज बारिश दर्ज की गई है.
मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि अगले 24 घंटें में प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिलेगा. इसका सबसे ज्यादा असर इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और रीवा संभाग में देखने को मिलेगा. इसे लेकर विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट भी जारी किया है. बीती शाम को उज्जैन में बारिश ने सबसे ज्यादा उत्पात मचाया.
उज्जैन में दिखा आंधी का कहर
प्रदेश में सबसे ज्यादा आंधी-तूफान और बारिश का असर उज्जैन जिले में देखने को मिला है. तेज आंधी के चलते दो लोगों की मौत हो गई जबकि महाकाल लोक में स्थापित मूर्तियां टूटकर गिर गई. दोपहर बाद बदले मौसम के चलते जिले के तीन स्थानों पर हुई घटना में दो लोगों को जान गवाना पड़ी, जबकि आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए. पेड़ गिरने और घर की दीवार गिरने से यह स्थिति पैदा हुई थी.
आपके शहर से (भोपाल)
मध्य प्रदेश
-
Breaking News : Guwahati में Earthquake के झटके | Assam | Top News | Latest News | 4.4 Magnitude
-
Weekly Horoscopes : जानिए राशि के अनुसार कैसा रहेगा सप्ताह, किसे मिलेगी तरक्की? | Top News | News18
-
Heavy Rain Ujjain News : Mahakal Lok में तेज आंधी में टूटी मूर्ति, दुकान पर पेड़ गिरने से एक की मौत
-
UPSC Result 2022: किराना व्यापारी की बेटी बनी IAS, हिंदी मीडियम से पढ़ाई, इससे पहले थी IPS
-
MP Election 2023: भगवा रंग में रंगी कांग्रेस, हनुमान जी की शरण में पहुंचे, लगाए ‘जय बजरंगबली’ के नारे
-
Heavy Rain Ujjain News : तेज आंधी-तूफान के साथ भयंकर बारिश ने मचाई तबाही, आफत लेकर आई बारिश | MP
-
MP: पावर मैनेजमेंट कंपनी के सर्वर पर साइबर हमला, कई दिनों से इंटरनेट बंद, ठप हो सकता है काम
-
Top Headlines : गांव से शहर तक हर ख़बर पर पैनी नज़र | देखिए 25 Second में 25 खबरें | News18 MP CG
-
UP-MP बॉर्डर पर यहां विराजे हैं अमझरा सरकार, दर्शन मात्र से पूर्ण होती है सभी मनोकामना
-
Sehore Rain News : बिगड़े मौसम के मिजाज के चलते तेज बारिश और गिरे ओले | Top News | Latest News
-
MP News: नर्मदापुरम के आंगनबाड़ी केंद्रों में ना बिजली है ना पंखे, गर्मी से झुलस रहा बचपन
मध्य प्रदेश
PHOTOS: भीषण आंधी-तूफान ने उज्जैन में बरपाया कहर, महाकाल लोक की मूर्तियां गिरीं, दो लोगों की मौत
सतना में तेज बारिश
दूसरी ओर सतना जिले में तेज आंधी और ओलावृष्टि देखने को मिली है. अचानक मौसम में आए बदलाव के बाद शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में बारिश का दौर देखने को मिला. जिले के मैहर क्षेत्र में ओलावृष्टि होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है. तेज बारिश और आंधी के चलते कई जगहों पर चादरें और शेड हवा में उड़ गए, जिससे लोग चोटिल होते-होते बचे है.
बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और रीवा संभाग में तेज बारिश और हवाओं का दौर जारी रह सकता है. ऑरेंज अलर्ट के तहत राजगढ़, विदिशा, छिंदवाड़, गुना, अनूपपुर, सागर, आगर, शाजापुर, डिंडौरी और सिवनी में तेज बारिश हो सकती है. वहीं येलो अलर्ट के चलते भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, नर्मदापुरम और शहडोल संभाग भीग सकते है.
.
Tags: IMD forecast, Madhya pradesh news, Weather news
FIRST PUBLISHED : May 29, 2023, 10:12 IST