शासकीय महाविद्यालय कुरई में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। चूंकि यह दिवस 10 दिसंबर को मनाया जाता हैं, किंतु 10दिसंबर को रविवार अवकाश होने के कारण यह दिवस शनिवार को ही मनाया गया। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस की शुभकामनाएं दी गई। रासेयो कार्यक्रम अधिकारी प्रो पंकज गहरवार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि 10 दिसंबर 1948 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने मानवाधिकारों के यूनिवर्सल डिक्लेरेशन (सार्वभौमिक घोषणा पत्र) को अपनाया। उन्होंने कहा की किसी भी इंसान की जिंदगी, आजादी, बराबरी और सम्मान का अधिकार हैं मानवाधिकार। मानवाधिकार दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री पवन सोनिक, श्री जयप्रकाश मेरावी, श्रीमति तीजेश्वरी पारधी, आकाश देशभरतार, नागेश पंद्रे का योगदान रहा। विद्यार्थियों में अंकित गाढ़ेकर, गौरव परते, नीरज करमकर, योगिता ठाकुर, वन्दना दर्शनिया, पूजा डोंगरे, जीनत ने पोस्टर,निबंध, नारा लेखन प्रतियोगिता में भाग लेकर मानवाधिकार दिवस को सफल बनाया