कुरई में स्कूल जाती 5 साल की छात्रा पर आवारा कुत्तों के झुंड ने किया हमला,
5 साल की मासूम को कुत्तों ने नोचा, प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में मासूम को किया गया जिला अस्पताल रेफर, कुरई मुख्यालय की घटना।
सिवनी- मध्य प्रदेश के सिवनी जिला अंतर्गत मुख्यालय कुरई में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां मां बाप ने अपनी बच्ची को स्कूल के लिए रवाना कीया था, 5 वर्ष की मासूम घर से स्कूल के लिए निकली और रास्ते में आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया, हमले से बच्ची गंभीर रुप से जख्मी हो गई।
क्या है मामला
मामला विकासखंड कुरई मुख्यालय का है जहां 5 वर्ष की मासूम श्रद्धा वरकड़े पिता राजू वरकड़े सावंगी में निवास करती है। घर से बच्ची स्कूल की ड्रेस पहन अपना बस्ता उठा स्कूल के लिए रवाना हुई रास्ते में आवारा कुत्तों के झुंड उस पर हमला कर दिया, कुत्तों ने मासूम बच्ची को नोच नोच कर घायल कर दिया, प्रत्यक्षदर्शियों ने लाठी-डंडे से कुत्तों को मार कर भगाया बच्ची को कुत्तों ने कुछ इस तरह नोचा की बच्ची के सर से पूरा मास निकल गया हाथ पैरों में गहरे दांतो के जख्म बन गए, प्राथमिक उपचार स्वास्थ्य केंद्र में किया गया पर गंभीर अवस्था को देखते हुए मासूम बच्ची को जिला अस्पताल सिवनी रेफर कर दिया गया है।

जिम्मेदार विभागों की नाकामी आई सामने
संपूर्ण जिले में आवारा कुत्ते लगातार बढ़ रहे हैं पशु चिकित्सा विभाग और स्थानीय प्रशासन को लगातार आवारा कुत्तों को काबू करने के लिए बोला जाता है पर संबंधित विभाग ऐसी घटना होने का इन्तेजार करता है,बताया जाता है कि बीते दिनों नगरपालिका क्षेत्रों में जो आवारा कुत्ते पकड़े गए थे उन्हें जंगलों में छोड़ा गया था यह वही कुत्ते बताए जा रहे हैं बरहाल जिस तरह से एक मासूम पर आवारा कुत्तों ने हमला किया है वह शासन की योजनाओं की पोल खोलने के लिए पर्याप्त है।

कबीर वार्ड में भी आवारा कुत्तों और पशुओ का है आतंक
नगर पालिका क्षेत्र सिवनी में कबीर वार्ड क्रमांक 6 की हर गली में आवारा कुत्तों का आतंक मचा हुआ है ,गाड़ी से चलते राहगीर और बच्चों को कुत्ते काटने दौड़ते हैं, इसकी शिकायत वार्ड पार्षद से दर्जनों बार की जा चुकी है ,परंतु वार्ड पार्षद अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ता नजर आता है, आने वाले समय में कुरई जैसी घटना कबीर वार्ड में भी घटेगी तब जिम्मेदार केवल वार्ड पार्षद संजय भलावी ही होगा क्योंकि यह उसकी नैतिक जिम्मेदारी है कि वार्ड से आवारा पशुओं को खदेड़ा जाए परंतु अपनी जिम्मेदारी पर खरा नहीं उतरने वाला संजय भलावी वोट लेते तक तो लोगों के चरण चाट रहा था पर अब फोन उठाने से भी परहेज करता है ,यही हाल आवारा पशुओं का है गोवंश पालने वाले पालक अपने पशुओं को दूध दोहने के बाद छोड़ देते हैं जो पशु वार्ड की गलियों में घूम घूम कर गंदगी भी कर रहे हैं और नुकसान भी पहुंचा रहे हैं आए दिन किसी न किसी को जानवर के द्वारा मारने की शिकायत सुनाई पड़ती है परंतु नगर पालिका आमला ना ही इन गोवंश पालकों के ऊपर कार्यवाही कर रहा है और ना ही वार्ड पार्षद इस ओर ध्यान दे रहा है जिसे नगरपालिका की नाकामी ही कहा जाएगा।