जोर से लगाओ नारा
मोदी हमारा,शिवराज हमारा
शिवराज सरकार लाडली बहना योजना लागू कर 1000 रु बहनों को देकर भाई ने बहनों के वोट साध लिए, शिवराज ने भांजीयों को लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ देकर भांजियों को खुश कर दिया परंतु अपने बहन दामाद याने शिवराज सिंह के जीजा और भांजो के लिए शिवराज ने कुछ नहीं किया ,ऐसी जन चर्चा चलती रहती है ,और अब प्रत्यक्ष उदाहरण देखने भी मिल रहा है बहनों के खाते में 1000 ,भांजियों के खाते में लाखों, दामाद के खाते में कुछ नहीं, भांजो के खाते में कुछ नहीं मिल रहा,इश्लिये अब शिवराज सिंह के भांजे दारु बेच रहे हैं, और बहन दमाद 1000 की खुशियां मनाते हुए ,पी रहे दारू ,कहा रहे खारा, और जोर से लगा रहे नारा शिवराज हमारा, मोदी हमारा, संस्कार की दुहाई देने वाली पार्टी भाजपा के राज में नाबालिक भांजे ढाबे से दारू बेचते हुए नजर आ रहे हैं यह भ्रष्ट प्रशासन और लचर कानून व्यवस्था का जीता जागता उदाहरण सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देखकर जान पड़ता है कि किस तरह आबकारी विभाग की खुली छूट और संबंधित थाने के थानेदार की कमजोर लगाम या सेटिंग का खेल है समझ से परे है और विचारणीय भी है परंतु एक अदना सा ढाबा संचालक, थानेदार और आबकारी अधिकारी के ऊपर इस कदर भारी पड़ रहा है ,खुलेआम ढाबा से एक नाबालिक लड़का शराब की बोतल काउंटर से बेच रहा है और सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद भी अभी तक किसी प्रकार की कोई कार्यवाही जिला प्रशासन ,आबकारी अधिकारी और संबंधित थानेदार के द्वारा नही की गई है,हालांकि सोशल मीडिया में वायरल वीडियो की पुष्टि सिवनी न्यूज़ नहीं करता है परंतु वायरल वीडियो में जो दृश्य दिखाई दे रहा है उस दृश्य से ही साबित होता है कि ढाबा, आबकारी अधिकारी और संबंधित थानेदार से पूरी तरह सेट है तभी तो एक बच्चा काउंटर से दारू बेच रहा है और कार्रवाई के नाम पर संबंधित अधिकारी मुंह छुपाते फिर रहे हैं।
रामराज में दूध मिला ,कृष्णराज में घी
शिवराज में बच्चे बेचे दारू,तो पी और जी
छपारा के यशपाल ढाबा का बताया जा रहा है वीडियो
शिवराज सरकार के आदेशों की आबकारी विभाग किस तरह धज्जियां उड़ा रहा है यह तो वीडियो में साफ दिखाई देता है कि कैसे खुलेआम ढाबे में नाबालिक बच्चा अवैध शराब बेच रहा है,जो मामला कैमरे में कैद भी हुआ है ,बताया जाता है कि नेशनल हाईवे के यशपाल ढ़ाबा में अवैध शराब का कारोबार जमकर चल रहा है, यह वीडियो छपारा के यशपाल ढाबे का बताया जा रहा है, और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है , परंतु खबर लिखे जाने तक संबंधित अधिकारियों ने किसी प्रकार की कोई कार्यवाही इस ढाबा संचालक के ऊपर नहीं की है।